Nisus Finance IPO: 4 दिसंबर को खुलेगा 114 करोड़ का SME आईपीओ, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

Nisus Finance IPO: निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 101.62 करोड़ रुपये के 56.45 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 12.61 करोड़ रुपये के 7 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 5:55 PM
Story continues below Advertisement
निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ 4 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Nisus Finance IPO: निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ 4 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 114.24 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 170-180 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह दिसंबर में SME सेगमेंट का पहला आईपीओ होगा। वहीं, चालू कैलेंडर ईयर में 100 करोड़ रुपये से अधिक साइज वाला 11वां पब्लिक इश्यू होगा। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 6 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा।

Nisus Finance IPO से जुड़ी डिटेल

निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 101.62 करोड़ रुपये के 56.45 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 12.61 करोड़ रुपये के 7 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी। प्रमोटर अमित अनिल गोयनका OFS में सेलिंग शेयरहोल्डर हैं।


अमित गोयनका और उनकी पत्नी मृदुला गोयनका द्वारा प्रमोटेड यह कंपनी ट्रांजेक्शन एडवाइजरी सर्विसेज, रियल एस्टेट और अर्बन इन्फ्रॉस्ट्रक्चर फंड और एसेट मैनेजमेंट सर्विसेज प्रोवाइड करती है। इसकी एक NBFC सब्सिडियरी कंपनी निसस फिनकॉर्प भी है। निवेशक 11 दिसंबर से BSE NSE प्लेटफॉर्म पर निसस के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

Nisus Finance कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

मुंबई स्थित निसस फाइनेंस सर्विसेज IFSC-गिफ्ट सिटी (गांधीनगर), DIFC-दुबई (UAE) और FSC-मॉरीशस में फंड सेटअप, अतिरिक्त लाइसेंस, फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज और फंड मैनेजमेंट इन्फ्रॉस्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए नए इश्यू से होने वाली आय का उपयोग करेगी।

इसके अलावा, यह राशि फंड जुटाने की लागत, वितरण और भारत और/या अंतरराष्ट्रीय बाजारों में थर्ड पार्टी के डिस्ट्रीब्यूटर्स या एजेंटों को फंड पूल बनाने के लिए प्लेसमेंट फीस के लिए खर्च की जाएगी। शेष राशि का उपयोग निसस फिनकॉर्प के लिए कैपिटल बेस बढ़ाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।