LIC IPO के अलॉटमेंट में हर पॉलिसीहोल्डर्स को रिजर्वेशन नहीं मिलेगा। इसके लिए कई सारी शर्तें हैं। इन शर्तों के बारे में बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से इकोनॉमिक पॉलिसी एडीटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि LIC IPO में हर पॉलिसीहोल्डर्स को फायदा नहीं होगा। जिन पॉलिसीहोल्डर्स का डिमैट अकाउंट का PAN से लिंक नहीं है उनको इसका फायदा नहीं मिलेगा। पॉलिसीहोल्डर्स को रिजर्वेशन का फायदा मिले इसके लिए डिमैट अकाउंट का PAN से लिंक होना जरूरी है। अगर किसी पॉलिसीहोल्डर का डिमैट अकाउंट का PAN से लिंक नहीं है तो वो इस रिजर्वेशन का फायदा उठाने के लिए 28 फरवरी तक अपना पैन डिमैट अकाउंट से लिंक जरूर कर लें।
जिनके पास 13 फरवरी तक पॉलिसी है वही इस रिजर्वेशन का फायदा उठा सकते हैं। इसका मतलब है कि अभी पॉलिसी खरीद के आप इसका फायदा नहीं उठा सकते। 13 फरवरी तक पॉलिसी के लिए अप्लाई कर दिया तो क्या होगा? इस सवाल का जवाब ये है कि 13 फरवरी तक पॉलिसी जारी हो जानी चाहिए तभी आपको इस रिजर्वेशन का फायदा मिलेगा।
अगला सवाल ये आ रहा है कि अगर ज्वॉइंट डीमैट अकाउंट है तो क्या दोनों को फायदा मिलेगा ? इसका जवाब ये है कि नहीं, सिर्फ प्राइमरी अकाउंट होल्डर को ही इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा अगर आपकी पॉलिसी किसी दूसरे के डीमैट अकाउंट में हो तो भी आपको इस रिजर्वेशन का फायदा नहीं मिलेगा। यानी खुद की पॉलिसी, खुद के डीमैट अकाउंट में हो तभी फायदा मिलेगा।
साथ ही ये भी ध्यान रखें की पॉलिसी होल्डर की मृत्यु के बाद एन्यूनीटी पा रहे व्यक्ति को रिजर्वेशन का फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा नॉमनी को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा। सिर्फ पॉलिसी होल्डर को ही अलॉटमेंट में रिजर्वेशन का फायदा मिलेगा।
ये भी ध्यान में रखें कि ग्रुप पॉलिसी होल्डर भी इसके दायरे में नहीं आएंगे। सिर्फ इंडिविज्यूअल पॉलिसीहोल्डर ही रिजर्वेशन के दायरे में रहेंगे। इसके साथ ही NRI रिजर्वेशन के योग्य नहीं होंगे।