Get App

NSDL के IPO के लिए बढ़ा इंतजार, अब मार्केट में कब तक लिस्ट होगी कंपनी?

NSDL को अपना IPO लाने के लिए SEBI से अतिरक्त मोहलत मिल गई है। IPO पहले 11 अप्रैल तक आना था। NSDL का IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमुख शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। आइए जानते हैं कि अब NSDL का IPO कब तक आएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 10:29 PM
NSDL के IPO के लिए बढ़ा इंतजार, अब मार्केट में कब तक लिस्ट होगी कंपनी?
NSDL ने जुलाई 2023 में IPO के लिए आवेदन किया था।

NSDL IPO Expected Date: मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने NSDL को अपना IPO लाने के लिए जुलाई तक का समय दे दिया है। NSDL ने बताया कि उसे SEBI से 31 जुलाई तक आईपीओ लॉन्च करने के लिए एक्सटेंशन मिला है।

पहले NSDL अप्रैल में 3,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना बना रही थी। हालांकि, इसकी शेयर लिस्टिंग के लिए तय समय 11 अप्रैल को खत्म हो रही है। NSDL ने पिछले कुछ महीनों से इसी डेडलाइन के हिसाब से तैयारी की थी। लेकिन, शेयर बाजार के मौजूदा उतार-चढ़ाव और कंपनी की तैयारी को देखते हुए समय बढ़ाने की जरूरत पड़ी है।

NSDL के IPO की डिटेल

NSDL का आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसमें NSE, HDFC बैंक, IDBI बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और SUUTI जैसे शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। 31 जनवरी तक IDBI बैंक के पास 26.10%, NSE के पास 24%, HDFC बैंक के पास 7.95%, SUUTI के पास 6.83%, SBI के पास 5% और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास 2.81% शेयर थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें