NSE IPO Impact: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, जानिए एनएसई से क्या है कनेक्शन

New India Assurance Company (NIACL) का शेयर सुबह 10:10 बजे 13.45 फीसदी के उछाल के साथ 187.72 रुपये पर चला रहा था। एनएसई ने सेबी को जो ड्रॉफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) भेजा है, उसके मुताबिक न्यू इंडिया एश्योरेंस उन कंपनियों में शामिल है, जो एनएसई के आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती हैं

अपडेटेड Jun 18, 2026 पर 10:34 AM
देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज ने अपने करीब 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास पेपर्स फाइल कर दिए हैं।

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (एनआईएसीएल) के शेयरों को 18 जून को बाजार खुलते ही पंख लग गए। शेयर करीब 14 फीसदी तक उछल गए। इसकी वजह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का आईपीओ है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज ने अपने करीब 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास पेपर्स फाइल कर दिए हैं। यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इस आईपीओ का इनवेस्टर्स को लंबे समय से इंतजार है।

न्यू इंडिया एश्योरेंस एनएसई में बेचेगी हिस्सेदारी

New India Assurance Company (NIACL) का शेयर सुबह 10:10 बजे 13.45 फीसदी के उछाल के साथ 187.72 रुपये पर चला रहा था। एनएसई ने सेबी को जो ड्रॉफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) भेजा है, उसके मुताबिक न्यू इंडिया एश्योरेंस उन कंपनियों में शामिल है, जो एनएसई के आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती हैं। एनएसई के इस आईपीओ में सिर्फ ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। न्यू इंडिया एनएसई के अपने 1.05 करोड़ शेयर ओएफएस में बेचेगी। इन शेयरों का वेटेड कॉस्ट ऑफ एक्विजिशन प्रति शेयर 0.32 रुपये है।


पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा यह आईपीओ

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज ने 17 जून को सेबी को शुरुआती पेपर्स फाइल कर दिए। यह आईपीओ 30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। इसके जरिए 14.89 शेयर बेचे जाएंगे। एनएसई के मौजूदा शेयरहोल्डर्स एक्सचेंज में करीब 6 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। ऑफर फॉर सेल का मतलब है कि इस आईपीओ से एनएसई की जेब में कोई पैसा नहीं आएगा।

एनएसई के इन शेयरहोल्डर्स पर होगी पैसे की बारिश

एनएसई में कई सरकारी बैंक, सरकारी इंश्योरेंस कंपनियों और कुछ लॉन्ग टर्म इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का निवेश है। इस आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेचने से इन कंपनियों को भारी प्रॉफिट होगा। इसकी वजह यह है कि इन कंपनियों ने कई साल पहले बहुत कम कीमत पर एनएसई के शेयर लिए थे। जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (GIC) ओएफएस में एनएसई के 1.066 करोड़ शेयर बेचेगी। इन शेयरों को उसने 5.26 रुपये प्रति शेयर के रेट पर खरीदा था।

यह भी पढ़ें: IPO Alert: पैसा रखें तैयार! ऋतिक रोशन के साथ वाली कंपनी का इसी महीने आ रहा ₹4000 करोड़ का मेगा IPO

एसबीआई भी ओएफएस में बेचेगा एनएसई के शेयर 

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एनएसई में 3.23 फीसदी हिस्सेदारी है। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स की एनएसई में 4.33 फीसदी हिस्सेदारी है। स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की एनएसई में 4.44 फीसदी हिस्सेदारी है। एसबीआई ओएफएस में 2.48 करोड़ तक शेयर बेचेगा।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।