NSE IPO: जल्द आ रहा एनएसई का आईपीओ, जानिए लिस्टिंग के टाइम सहित हर जरूरी बात

NSE के आईपीओ का इनवेस्टर्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि एक्सचेंज सेबी के पास मई के अंत या जून की शुरुआत में प्रारंभिक डॉक्युमेंट्स फाइल करने की तैयारी कर रहा है। रेगुलेटर क्लियरेंस मिल जाने के बाद एक्सचेंज ने आईपीओ की दिशा में तैयारी तेज कर दी है

अपडेटेड May 09, 2026 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
NSE आईपीओ से करीब 23,000 करोड़ रुपये जुटा सकता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) अपने मेगा आईपीओ के लिए सेबी के पास डीआरएचपी जून के अंत तक फाइल कर सकता है। एनएएसई का प्लान अपने शेयरों को इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही तक शेयर बाजारों में लिस्ट कराने की है। इसका मतलब है कि इस साल दिसंबर तक एनएसई के शेयर शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगे। सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

इनवेस्टर्स को एनएसई के आईपीओ का इंतजार

NSE के आईपीओ का इनवेस्टर्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि एक्सचेंज सेबी के पास मई के अंत या जून की शुरुआत में प्रारंभिक डॉक्युमेंट्स फाइल करने की तैयारी कर रहा है। रेगुलेटर क्लियरेंस मिल जाने के बाद एक्सचेंज ने आईपीओ की दिशा में तैयारी तेज कर दी है।


एनएसई आईपीओ से 23000 करोड़ जुटा सकता है

इससे पहले ब्लूमबर्ग ने खबर दी थी कि एनएसई आईपीओ में 4-4.5 फीसदी शेयर बेच सकता है। इसका मतलब है कि एक्सचेंज आईपीओ से करीब 23,000 करोड़ रुपये जुटा सकता है। हालांकि, फाइनल वैल्यूएशन और बाजार की स्थितियों के हिसाब से यह अमाउंट बदल सकता है। यह आईपीओ भारत के सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगोा।

अभी सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने का रिकॉर्ड ह्युंडई के नाम

अभी भारत में सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने का रिकॉर्ड ह्युंडई के नाम है। यह आईपीओ अक्तूबर 2024 में आया था। कंपनी ने आईपीओ से 2,858 करोड़ रुपये जुटाए थे। इससे पहले सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने का रिकॉर्ड एलआईसी के नाम था। उसने 2022 की शुरुआत में 20,000 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। एलआईसी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है।

एनएसई ने पहली बार 2016 में ड्राफ्ट पेपर फाइल किया था

एनएसई पहले ही आईपीओ के लिए 20 मर्चेंट बैंकर्स और कई लॉ फर्म की नियुक्ति कर चुकी है। इनमें कई देशी और विदेशी मर्चेंट बैंकर्स शामिल हैं। एनएसई ने आईपीओ के लिए सबसे पहले 2016 में ड्रॉफ्ट ऑफर फाइल किया था। तब उसका प्लान 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का था। लेकिन, एक्सचेंज के को-लोकेशमन मामले के बाद सेबी के एतराज पर एक्सचेंज ने आईपीओ का प्लान रोक दिया था। उसके बाद से एनएसई ने आईपीओ की मंजूरी के लिए कई बार सेबी का दरवाजा खटखटाया है।

यह भी पढ़ें: Share Markets: आखिर सेंसेक्स और निफ्टी में कब आएगी तूफानी तेजी? जानिए क्या कहती है मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट

एसबीआई एनएसई के आईपीओ में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकता है

एनएसई के आईपीओ में एसबीआई अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकता है। एसबीआई के चेयरमैन सीएस सेट्टी ने 8 मई को यह बताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसबीआई और उसकी सब्सिडियरी एसबीआई कैप्स की एनएसई में हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 43,500 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।