Get App

NTPC Green Energy के IPO से पहले आपके लिए कारगर हो सकती हैं ये अहम डिटेल्स

एनटीपीसी लिमिटेड की रिन्यूएबल एनर्जी इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) 10,000 करोड़ का IPO लॉन्च करने वाली है। यह IPO 19 नवंबर 2024 को खुलेगा। हुंडई मोटर और स्विगी के बाद यह इस साल का तीसरा सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा। हम आपको यहां कंपनी के प्लान, रणनीतियों और विस्तार योजनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने खास तौर पर मनीकंट्रोल से बात की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2024 पर 5:07 PM
NTPC Green Energy के IPO से पहले आपके लिए कारगर हो सकती हैं ये अहम डिटेल्स
NTPC Green Energy IPO: कंपनी इस इश्यू से हासिल 75% रकम का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान में करेगी।

एनटीपीसी लिमिटेड की रिन्यूएबल एनर्जी इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) 10,000 करोड़ का IPO लॉन्च करने वाली है। यह IPO 19 नवंबर 2024 को खुलेगा। हुंडई मोटर और स्विगी के बाद यह इस साल का तीसरा सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा। हम आपको यहां कंपनी के प्लान, रणनीतियों और विस्तार योजनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने खास तौर पर मनीकंट्रोल से बात की है।

कर्ज मैनेज करना

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी इस IPO से हासिल 75% रकम का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान में करेगी और इस तरह उसके लोन में बड़े पैमाने पर कमी आ सकेगी। कंपनी के डायरेक्टर, फाइनेंस जयकुमार श्रीनिवासन ने बताया, 'सितंबर के आंकड़ों के पास हमारे पास 17,000 करोड़ रुपये का कर्ज था। इस IPO के जरिये कंपनी कर्ज घटकर 9,700 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। हालांकि, क्षमता में बढ़ोतरी के साथ कर्ज भी बढ़ेगा। हालांकि, क्षमता में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी के साथ-साथ कंपनी धीरे-धीरे नए कर्ज जुटाएगी।'

2032 का रोडमैप

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NGEL) का इरादा 2032 तक अपनी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को बढ़ाकर 60 गीगावॉट (60,000 मेगावॉट) तक करना है। NGEL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया, ' मार्च 2027 तक हमारा इरादा 19,000 मेगावॉट तक पहुंचना है, जबकि हमारी मौजूदा क्षमता 6,000 मेगावॉट है। ग्रोथ की यह रफ्तार क्लीन एनर्जी लीडरशिप के हमारे लॉन्ग टर्म विजन के अनुकूल है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें