Nykaa IPO: इश्यू 82 गुना सब्सक्राइब हुआ, QIB पोर्शन 91 गुना भरा, जानिए क्या चल रहा है GMP

Nykaa का ग्रे मार्केट प्रीमियम गिरकर अब 570 रुपए पर आ गया है

अपडेटेड Nov 02, 2021 पर 8:43 AM
Story continues below Advertisement

Nykaa IPO: नायका और नायका फैशन की ऑपरेटर कंपनी FSN E-Commerce Ventures का इश्यू 1 नवंबर को बंद हो गए। अपने आखिरी दिन तक यह 82 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी का इश्यू 28 अक्टूबर को खुला था। कंपनी के 2.64 करोड़ इक्विटी शेयरों के बदले 216.5 करोड़ बोली लगी है।

रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 12.06 गुना भरा है। वहीं NII का हिस्सा 112.02 गुना और QIB ने अपने हिस्से में 91.18 गुना बोली लगाई है। जबकि कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में 1.87 गुना बोली लगी है।

क्या चल रहा है GMP?

बाजार के जानकारों के मुताबिक, Nykaa का ग्रे मार्केट प्रीमियम गिरकर अब 570 रुपए पर आ गया है। Nykaa का इश्यू प्राइश 1085-1125 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयर 1695 (1125+570) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

इश्यू खुलने से एक दिन पहले Nykaa ने एंकर इनवेस्टर्स से 2400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। Nykaa ने एंकर इनवेस्टर्स के लिए जितना पोर्शन रिजर्व किया था, एंकर इनवेस्टर्स ने उससे 40 गुना ज्यादा बोली लगाई थी।

नायका की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures ने एंकर निवेशकों के लिए करीब 2,400 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व किए थे। इन शेयरों के लिए सबसे बड़ी बोली इनवेस्टमेंट फर्म ब्लैकरॉक कैपिटल ग्रुप और एसेट मैनेजर फिडिलिटी ने लगाई। इसके अलावा कनाडा के सबसे बड़े पेंशन फंड मैनेजर CPPIB और सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड GIC सहित कई बड़े ग्लोबल इंस्टीट्यूनशल निवेशकों ने इस बोली में बढ़ चढ़कर भाग लिया।


पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 2,441 करोड़ रुपये पर पहुंचा था और इसने 61.9 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया था।
मार्च के अंत तक कंपनी की मोबाइल ऐप्स के लगभग 4.37 करोड़ डाउनलोड हुए थे। इसकी ऑनलाइन ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू में मोबाइल ऐप्स के जरिए होने वाली खरीदारी का 86 प्रतिशत से अधिक योगदान है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।