अलायड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड को 1,500 करोड़ के IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। यह कंपनी ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाती है। इस IPO के लिए फाइल किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, 1,000 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर्स 500 करोड़ के शेयरों की बिक्री करेंगे।
