OLA Electric IPO: ग्रे मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेत, 2 अगस्त को खुलने वाला है इश्यू

OLA Electric IPO GMP Update: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड बाजार में लिस्ट होने वाली इस सेक्टर की पहली कंपनी होगी, जिसका इश्यू साइज भी काफी बड़ा है। ऐसे में इस आईपीओ की काफी चर्चा हो रही है। इस आईपीओ में निवेशक 195 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 7 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 8:39 PM
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के आईपीओ को खुलने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं।

Ola Electric Mobility Limited IPO: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के आईपीओ को खुलने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। 6,145.56 करोड़ रुपये का यह इश्यू 2 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 6 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इश्यू की ठीक-ठाक डिमांड दिख रही है। आईपीओ के लिए 72-76 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

आईपीओ के तहत 5500 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। वहीं, 645.56 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन के लिए 1 अगस्त को खुलेगा।

OLA Electric IPO: क्या कह रहा है ग्रे मार्केट?


ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। यह आईपीओ आज 30 जुलाई को अनलिस्टेड मार्केट में 16.50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 92.5 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 21.71 फीसदी का मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।

OLA Electric IPO से जुड़ी डिटेल

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड बाजार में लिस्ट होने वाली इस सेक्टर की पहली कंपनी होगी, जिसका इश्यू साइज भी काफी बड़ा है। ऐसे में इस आईपीओ की काफी चर्चा हो रही है। इस आईपीओ में निवेशक 195 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 7 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

OFS के हिस्से के रूप में प्रमोटर भाविश अग्रवाल के साथ-साथ सॉफ्टबैंक, टेमासेक, मैट्रिक पार्टनर्स इंडिया जैसे निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो इसमें से 1600 करोड़ रुपये कंपनी R&D पर निवेश करेगी।

FY24 में OLA Electric का बढ़ा घाटा

वित्त वर्ष 2024 में ओला इलेक्ट्रिक घाटा बढ़ा है। कंपनी का कारोबार सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में है। यह ईवी और ईवी के कंपोनेंट्स बनाती है। इसने सात प्रोडक्ट्स पेश कर दिए हैं और चार नए का ऐलान कर दिया है। मार्च 2024 तक के आंकड़ों के हिसाब से ओमनीचैनल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए ओला इलेक्ट्रिक के पास 870 एक्सपीरिएंस सेंटर्स, 431 सर्विस सेंटर्स हैं। कंपनी को लगातार घाटा हो रहा है और वित्त वर्ष 2024 में इसका शुद्ध घाटा 1,472.08 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,584.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान रेवेन्यू 2,782.70 करोड़ रुपये से उछलकर 5,243.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।