Om Power Transmission IPO Allotment: ओम पावर ट्रांसमिशन का IPO 13 अप्रैल को बंद हो गया। अब निवेशकों की नजरें इसके अलॉटमेंट पर टिकी हैं, जो कल यानी 15 अप्रैल को फाइनल होने की उम्मीद है। अगर आपने भी इस IPO में दांव लगाया है, तो कल आपको ये पता चल जाएगा कि आईपीओ शेयर मिले हैं या नहीं। लेटेस्ट GMP के साथ जानिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका।
तीन दिनों की सब्सक्रिप्शन विंडो के दौरान इस IPO को निवेशकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिला है। यह इश्यू कुल 3.33 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 60.02 लाख शेयरों के ऑफर के मुकाबले कंपनी को 1.99 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशक(NII): इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा उत्साह दिखा और यह हिस्सा 7.06 गुना भरा।
संस्थागत निवेशक(QIB): यह हिस्सा 3.65 गुना सब्सक्राइब हुआ।
रिटेल निवेशक: आम निवेशकों का हिस्सा 1.54 गुना भरा है।
अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
1. रजिस्ट्रार (MUFG Intime India) की वेबसाइट पर:
क्या है ग्रे मार्केट का हाल?
ओम पावर ट्रांसमिशन के IPO को लेकर ग्रे मार्केट में रुझान फिलहाल काफी सुस्त नजर आ रहा है। बाजार पर्यवेक्षकों के अनुसार, इसका शेयर फिलहाल लगभग ₹2 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके ऊपरी प्राइस बैंड ₹175 के मुकाबले मात्र 1% से 1.5% है। यानी स्टॉक की लिस्टिंग पर कुछ खास मुनाफा होने की उम्मीद नहीं है और यह अपने इश्यू प्राइस के काफी करीब या मामूली बढ़त के साथ एक्सचेंज पर अपनी शुरुआत कर सकता है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।