Om Power Transmission IPO: सब्सक्रिप्शन के पहले दिन 25% भरा इश्यू, GMP कितना है और बोली लगाए या नहीं? सब जानिए

Om Power Transmission IPO: ₹150.06 करोड़ के इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹166 से ₹175 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक इसके लिए बोली लगा सकते हैं। अलॉटमेंट 15 अप्रैल को होना है

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
₹150.06 करोड़, इसमें ₹132.56 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹17.50 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है

Om Power Transmission IPO: पावर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन का आईपीओ आज यानी 9 अप्रैल को बिडिंग के लिए खुल गया है। ₹150.06 करोड़ के इस बुक-बिल्ट इश्यू में पहले दिन निवेशकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। संस्थागत खरीदारों(QIBs) की ओर से अच्छी बोली देखने को मिली है, जिससे पहले दिन यह इश्यू 25% सब्सक्राइब हो चुका है।

IPO की पूरी डिटेल्स

  • कुल इश्यू साइज: ₹150.06 करोड़, इसमें ₹132.56 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹17.50 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है।
  • प्राइस बैंड: ₹166 से ₹175 प्रति शेयर।
  • सब्सक्रिप्शन अवधि: 9 अप्रैल से 13 अप्रैल (सोमवार) तक।
  • अलॉटमेंट: 15 अप्रैल
  • लिस्टिंग: 17 अप्रैल

कंपनी क्या करती है?


Om Power Transmission एक EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में काम करती है। कंपनी हाई-वोल्टेज (HV) और एक्स्ट्रा-हाई वोल्टेज (EHV) ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशनों और अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट्स को डिजाइन और तैयार करने का काम करती है। साथ ही यह बिजली के बुनियादी ढांचे के संचालन और रखरखाव की सेवाएं भी प्रदान करती है।

बोली लगाए या नहीं?

ब्रोकरेज फर्म Master Capital ने इस IPO को लंबी अवधि के निवेश के लिए एक अच्छा मौका बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बुनियादी ढांचे और पावर सेक्टर में बढ़ते निवेश का फायदा कंपनी को मिल सकता है। इसकी टर्नकी प्रोजेक्ट्स को लागू करने की क्षमता और ऑपरेशनल दक्षता इसे भविष्य के लिए एक मजबूत खिलाड़ी बनाती है। हालांकि, GMP में आई गिरावट शॉर्ट-टर्म निवेशकों के लिए चिंता का विषय हो सकती है। ऐसे में निवेशक लिस्टिंग गेन के बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और लंबी अवधि के विकास को ध्यान में रखकर ही आवेदन करने का विचार करें।

क्या है ग्रे मार्केट का हाल?

ग्रे मार्केट में इस IPO को लेकर उत्साह थोड़ा कम हुआ है। ओम पावर ट्रांसमिशन का GMP गिरकर ₹4 पर आ गया है, जो पहले ₹7 था। ₹4 के प्रीमियम के हिसाब से शेयर की लिस्टिंग आईपीओ प्राइस 175 के मुकाबले ₹179 पर होने की संभावना है। यह फिलहाल ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 2.2% का प्रीमियम दिखा रहा है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।