Om Power Transmission IPO: पावर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन का IPO आज, 13 अप्रैल को बंद हो रहा है। इस IPO को निवेशकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिला है और दूसरे दिन तक यह इश्यू 71% सब्सक्राइब हो चुका था। अगर आप इस IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अंतिम फैसला लेने से पहले जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय और कितना है ग्रे मार्केट प्रीमियम।
कैसा रहा अब तक का सब्सक्रिप्शन?
संस्थागत निवेशक(QIB): 1.18 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
रिटेल निवेशक: आम निवेशकों ने भी दिलचस्पी दिखाई है और यह हिस्सा 0.58 गुना भरा है।
गैर-संस्थागत निवेशक(NII): यह हिस्सा अब तक 0.38 गुना भरा है।
आईपीओ की महत्वपूर्ण तारीखें
दिग्गज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भी लगाया पैसा
इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स के जरिए ₹45.01 करोड़ जुटाए थे। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। मॉर्गन स्टेनली एशिया ने ₹10 करोड़ का निवेश किया। इसके अलावा मॉरीशस स्थित क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड और सनराइज इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने भी बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है।
क्या आपको सब्सक्राइब करना चाहिए?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, SBI सिक्योरिटीज ने इस IPO को 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है। SBI सिक्योरिटीज के मुताबिक, कंपनी वित्त वर्ष 2023 से 2025 के बीच कंपनी का राजस्व 52% और मुनाफा (PAT) 88% की सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है। भारत का पावर जनरेशन और ट्रांसमिशन बाजार 2030 तक $280 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है, जिसका सीधा फायदा कंपनी को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी IPO से मिलने वाले ₹25 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी, जिससे ब्याज का खर्च बचेगा और मुनाफा बढ़ेगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंबी अवधि के लिए इसका वैल्युएशन (P/E 27.1x) आकर्षक नजर आता है।
ओम पावर ट्रांसमिशन के आईपीओ शेयरों का ग्रे मार्केट में फिलहाल हलचल थोड़ी धीमी है। 'investorgain.com' के अनुसार, इसका GMP फिलहाल ₹2 पर है। ₹175 के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से शेयर ₹177 पर लिस्ट हो सकता है। यह करीब 1.14% का लिस्टिंग गेन दर्शाता है। यानी इसके लिस्टिंग पर निवेशकों को बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना काफी कम है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।