Om Power Transmission IPO: 9 अप्रैल को खुलेगा ₹150 करोड़ का इश्यू, ₹166-₹175 प्रति शेयर तय हुआ है प्राइस बैंड

Om Power Transmission IPO के लिए बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान ओम पावर ट्रांसमिशन की कुल इनकम 276.50 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
Om Power Transmission एक पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर EPC कंपनी है।

मेनबोर्ड सेगमेंट में ओम पावर ट्रांसमिशन का पब्लिक इश्यू 9 अप्रैल को खुलने जा रहा है। कंपनी 150.06 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस पब्लिक इश्यू में 132.56 करोड़ रुपये के 76 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 17.50 करोड़ रुपये के 10 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। प्राइस बैंड 166-175 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 85 शेयर है। IPO की क्लोजिंग 13 अप्रैल को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 15 अप्रैल को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 17 अप्रैल को होगी।

Om Power Transmission एक पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। यह हाई-वोल्टेज और एक्स्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइंस, सबस्टेशनों और अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट्स के एग्जीक्यूशन में माहिर है। ये प्रोजेक्ट टर्नकी बेसिस पर पूरे किए जाते हैं, जिनमें डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इरेक्शन, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और संचालन और रखरखाव (O&M) सेवाएं कवर होती हैं। ओम पावर ट्रांसमिशन के प्रमोटर कल्पेश धनजीभाई पटेल, कनुभाई पटेल और वसंतकुमार नारायणभाई पटेल हैं।

IPO का रिजर्व हिस्सा


ओम पावर ट्रांसमिशन के पब्लिक इश्यू के लिए बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

IPO का क्रेज बरकरार, मार्च में 38 कंपनियों ने SEBI के पास जमा किया ड्राफ्ट; 9 ने चुना कॉन्फिडेंशियल रूट

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल मशीनरी और इक्विपमेंट्स की खरीद में, कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह चुकाने के​ लिए, वर्किंग कैपिटल की लॉन्ग टर्म जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान ओम पावर ट्रांसमिशन की कुल इनकम 276.50 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 23.37 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 38.47 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी की इनकम 281.65 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 22 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।