Omnitech Engineering IPO: राजकोट बेस्ड Omnitech Engineering का आईपीओ इस हफ्ते के अंत में निवेश के लिए खुलने जा रहा है। बाजार में उतरने से पहले ही कंपनी के शेयरों को लेकर अनौपचारिक बाजार यानी ग्रे मार्केट में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। ₹583 करोड़ जुटाने के लक्ष्य से आ रहे इस आईपीओ के प्रति निवेशकों का उत्साह पॉजिटिव दिख रहा है, जिससे इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में तेजी देखी जा रही है।
आईपीओ की महत्वपूर्ण डिटेल्स
एंकर निवेशकों के लिए बोली: 24 फरवरी
आम जनता के लिए बोली: 25 से 27 फरवरी तक आवेदन कर सकेगी।
शेयरों की लिस्टिंग: 5 मार्च
प्राइस बैंड: ₹216 से ₹227 प्रति शेयर
आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी दो नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने, पुराने ऋणों का भुगतान और मशीनों और अन्य जरूरी संसाधनों के लिए पूंजीगत व्यय के तौर पर करेगी।
Omnitech Engineering हाई-प्रिसिजन इंजीनियर पुर्जे बनाती है। यह कंपनी मुख्य रूप से ऊर्जा, ऑटोमेशन और औद्योगिक उपकरण जैसे क्षेत्रों को सप्लाई करती है।कंपनी के ग्राहकों में हैलिबर्टन, सुजलॉन, ओशकोश एयरोटेक और भारत एयरोस्पेस मेटल्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं। शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद इसका मुकाबला आजाद इंजीनियरिंग और एमटीएआर टेक्नोलॉजीज जैसी दिग्गज कंपनियों से होगा।
क्या है ग्रे मार्केट का हाल
आईपीओ खुलने से पहले ही निवेशकों की दिलचस्पी GMP में रही है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, Omnitech Engineering IPO के शेयर ₹7 प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। 'IPO Watch' ने इसका जीएमपी 7.04% बताया है, जबकि 'Investorgain' के अनुसार यह लगभग 3.08% के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।