OnEMI Technology Solutions IPO: डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म 'Kissht' का संचालन करने वाली कंपनी OnEMI टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का आईपीओ आज यानी 30 अप्रैल से निवेश के लिए खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹926 करोड़ जुटाना चाह रही है। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले कंपनी के बिजनेस, रिस्क और ग्रे मार्केट प्रीमियम पर एक नजर जरूर डालें।
IPO की महत्वपूर्ण डिटेल्स
एंकर निवेशकों से जुटाए ₹278 करोड़
आईपीओ खुलने से एक दिन पहले बुधवार को कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए ₹278 करोड़ जुटाए हैं। इसमें एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, गोल्डमैन सैक्स और सिटीग्रुप जैसे बड़े घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नाम शामिल हैं।
अब कंपनी के बारे में जानिए
2016 में स्थापित 'Kissht' मुख्य रूप से युवा उपभोक्ताओं को डिजिटल क्रेडिट समाधान प्रदान करती है। 31 मार्च, 2025 तक प्लेटफॉर्म पर 5.32 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स थे। कंपनी की संपत्तियां सालाना आधार पर 57% बढ़कर ₹4,086.6 करोड़ हो गई हैं। कंपनी का AI-संचालित प्लेटफॉर्म क्रेडिट असेसमेंट को प्रभावी बनाता है।
क्या है एक्सपर्ट्स की राय
ब्रोकरेज फर्मों ने इस आईपीओ को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के अनुसार, शेयर का वैल्यूएशन (10.8x P/E) बजाज फाइनेंस जैसे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी सस्ता है। कंपनी के लोन बुक का लगभग 94% हिस्सा अनसिक्योर्ड है। इसका मतलब है कि आर्थिक मंदी या आरबीआई के नियमों में बदलाव का इस पर गहरा असर पड़ सकता है। पेंडिंग लिटिगेशन और अनसिक्योर्ड लेंडिंग को देखते हुए कन्वेंशनल निवेशकों को 'वेट एंड वॉच' की सलाह दी गई है।
क्या है ग्रे मार्केट का हाल?
लेटेस्ट GMP: ग्रे मार्केट में OnEMI टेक्नोलॉजी का प्रीमियम फिलहाल ₹4.5 चल रहा है। ऊपरी प्राइस बैंड ₹171 के हिसाब से शेयर ₹175.5 पर लिस्ट हो सकता है, जो करीब 2.63% का मुनाफा दिखा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले पांच सत्रों में GMP में बढ़त का रुझान दिखा है। यानी निवेशकों को लिस्टिंग पर थोड़ा मुनाफा देखने को मिल सकता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।