Orkla India IPO: पैकेज्ड फूड बनाने वाली मशहूर कंपनी MTR फूड्स की पेरेंट कंपनी ओर्कला इंडिया लिमिटेड का IPO जल्द ही खुलने है। यह IPO बुधवार यानी 29 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह IPO पूरी तरह से ₹1,667 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसका मतलब है कि कंपनी में कोई नया फंड नहीं मिलेगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। आपको बता दें कि ओर्कला एएसए, ओर्कला एशिया होल्डिंग्स एएस, और ओर्कला एशिया पैसिफिक पीटीई लिमिटेड अपनी-अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।
प्राइस बैंड: ₹695 से ₹730 प्रति शेयर
महत्वपूर्ण डेट्स: यह IPO 29 अक्टूबर को खुलकर 31 अक्टूबर को बंद होगा।
न्यूनतम निवेश: निवेशक 20 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹14,600 का न्यूनतम निवेश करना होगा।
लिस्टिंग: 6 नवंबर को NSE और BSE पर।
अब कंपनी के बारे में जानिए
ओर्कला इंडिया ने 2007 में MTR फूड्स का अधिग्रहण करके भारतीय बाजार में प्रवेश किया था। बाद में केरल के एक प्रतिष्ठित मसाला ब्रांड ईस्टर्न कंडीमेंट्स का भी अधिग्रहण किया था। कंपनी ब्रांडेड फूड स्पेस में एक मजबूत पहचान बना चुकी है। इसके कुल राजस्व में 66% योगदान मसालों से आता है, जबकि बाकी हिस्सा सुविधा फूड से आता है।
कंपनी ने FY23 से FY25 के दौरान राजस्व वृद्धि में लगभग 5% CAGR की वृद्धि दर्ज की है, जो हाई फूड इंफलेशन और कंजम्पशन में मौजूदा मंदी को दिखाता है। हालांकि, 2010 से 2020 के बीच कंपनी की राजस्व वृद्धि 13% से अधिक रही थी। FY26 की पहली तिमाही में कंपनी ने 8.5% की ग्रोथ दर्ज की। इस दौरान मार्जिन में बढ़ोतरी कच्चे माल की कीमतों में गिरावट, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स की बिक्री में वृद्धि के कारण हुआ।
आपको बता दें कि कंपनी का प्रबंधन स्पष्ट कर चुका है कि उन्हें फ्रेश पूंजी की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि बिजनेस सालाना ₹300-400 करोड़ का कैश फ्लो पैदा करता है और इसकी बैलेंस शीट पर कोई कर्ज नहीं है।
ग्रे मार्केट प्राइस में आया उछाल
ओर्कला इंडिया का आईपीओ 29 अक्टूबर से पब्लिक के लिए खुलने वाला है। इसके IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके शेयर ग्रे मार्केट में ₹730 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से लगभग 13% प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे हैं, जो लिस्टिंग पर अच्छे मुनाफे का संकेत दे रहे है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।