Paradeep Phosphate के पब्लिक ऑफर को SEBI से अप्रूवल, कंपनी में सरकार की 19 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी

कंपनी 1,255 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी करेगी और प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स की ओर से ऑफर फॉर सेल होगा

अपडेटेड Sep 28, 2021 पर 5:27 PM

देश की प्रमुख फर्टिलाइजर कंपनियों में शामिल Paradeep Phosphates को IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI से स्वीकृति मिल गई है। इस IPO में लगभग 1,255 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे और मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स की ओर से 12,00,35,800 शेयर्स तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।

Adventz ग्रुप ऑफ कंपनीज की यूनिट  Paradeep Phosphates फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर्स का प्रोडक्शन और मार्केटिंग करती है।

Hot Stocks: फिलिप्स कार्बन, गोदरेज इंडस्ट्रीज, JB से शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 12% तक रिटर्न

OFS में इसकी प्रमोटर जुआरी मैरोक फॉस्फेट्स 75,46,800 शेयर्स और केंद्र सरकार 11,24,89,000 शेयर्स की बिक्री करेगी। कंपनी में सरकार की लगभग 19.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल गोवा में फर्टिलाइजर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को खरीदने के लिए फाइनेंस, कर्ज चुकाने और कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, JM फाइनेंशियल और SBI कैपिटल मार्केट्स इस IPO के लीड मैनेजर्स हैं।


कंपनी ने पिछले महीने SEBI के पास IPO के लिए डॉक्युमेंट्स जमा किए थे। इसे पिछले सप्ताह SEBI से इसके लिए स्वीकृति मिली थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।