पैरागॉन फाइन एंड स्पेशलिटी केमिकल्स का आईपीओ 26 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 30 अक्टूबर तक निवेश का मौका होगा। आईपीओ के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ खर्चों को छोड़कर इससे होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 51.66 करोड़ रुपये जुटाने का है।
