Paramount Syntex IPO: टेक्सटाइल कंपनी Paramount Syntex Ltd के SME IPO को निवेशकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। IPO बोली के दूसरे दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। 1 अक्टूबर तक इश्यू को कुल 1.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
Paramount Syntex IPO: टेक्सटाइल कंपनी Paramount Syntex Ltd के SME IPO को निवेशकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। IPO बोली के दूसरे दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। 1 अक्टूबर तक इश्यू को कुल 1.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
नेट इश्यू में उपलब्ध 61.17 लाख शेयरों के मुकाबले करीब 80.56 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। सबसे ज्यादा दिलचस्पी QIB कैटेगरी में दिखी। एंकर के बाद QIB हिस्से को 119.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
81.79 करोड़ रुपये का है IPO
Paramount Syntex का IPO कुल ₹81.79 करोड़ का है। कंपनी सिंथेटिक फाइबर, ऐक्रेलिक यार्न और ब्लेंडेड व डाइड यार्न जैसे प्रोडक्ट बनाती है। IPO का प्राइस बैंड ₹119 से ₹127 प्रति शेयर तय किया गया है।
6 अक्टूबर तक लगा सकते हैं दांव
IPO 30 सितंबर को खुला था और 6 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इसमें ₹10 फेस वैल्यू वाले अधिकतम 64.40 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं।
IPO का न्यूनतम लॉट साइज 2,000 शेयर है। यानी ऊपरी प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशक को कम से कम ₹2.54 लाख लगाने होंगे। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित है। सौभाग्य कैपिटल ऑप्शंस लिमिटेड इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं, Bigshare Services Pvt Ltd रजिस्ट्रार है।
मशीनरी खरीदने में खर्च होगी रकम
कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने में लगाएगी। करीब ₹61.68 करोड़ मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में नई मशीनरी खरीदने पर खर्च किए जाएंगे।
यह IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसमें कोई Offer for Sale यानी OFS नहीं है। इसलिए IPO से जुटाई गई रकम सीधे कंपनी को मिलेगी और इसका इस्तेमाल तय कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।
कंपनी ने क्या कहा
Paramount Syntex के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत अरोड़ा ने कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ सालों में ऐक्रेलिक, ऊन-मिश्रित और दूसरे खास तरह के धागों का पोर्टफोलियो तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस प्रोडक्ट क्वालिटी, ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते और टेक्सटाइल इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों को पूरा करने पर है। कंपनी को आगे अपने बाजार और कारोबार को बढ़ाने की भी गुंजाइश दिख रही है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।