Paras Defence IPO: आंकड़ों की मानें तो शुक्रवार को शेयर बाजार में धमाल मचा सकता है यह आईपीओ

ग्रे मार्केट प्रीमियम से मिल रहे संकेतों के मुताबिक पारस डिफेंस 140% के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है

अपडेटेड Oct 01, 2021 पर 11:13 AM
Story continues below Advertisement

पारस डिफेंस का आईपीओ शुक्रवार को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। पिछले हफ्ते इसके इश्यू के लिए रिकॉर्ड 304 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। ग्रे मार्केट प्रीमियम से मिल रहे संकेतों के मुताबिक पारस डिफेंस का शेयर 140 पर्सेंट के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। अगर 150 गुना से अधिक सब्सक्राइब होने वाले आईपीओ की हिस्ट्री देखें, तो भी पता चलता है कि पारस डिफेंस की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हो सकती है।

इस अनुमान को लेकर इकलौता जोखिम शेयर बाजार में जारी गिरावट है, जो निवेशकों के मूड पर नकारात्मक छाप छोड़ सकता है। सेंसेक्स बुधवार को 300 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सोमवार और मंगलवार को भी इसमें गिरावट देखी आई थी।

एयर इंडिया के पूर्व डायरेक्टर ने कहा, टाटा ग्रुप के पास जा सकती है सरकारी एयरलाइन

आईपीओ की हिस्ट्री को देखें तो 2017 में आए सालासार टेक्नो इंजीनियरिंग के आईपीओ को 273 गुना अधिक बोली थी। यह उस समय अधिकतम सब्सक्रिप्शन मिलने का रिकॉर्ड था, जो करीब चार सालों तक कायम रहा। 23 सितंबर को पारस डिफेंस ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा। सालासार का आईपीओ जुलाई 2017 में 139.35 पर्सेंट के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। इसने बीएसई पर 259.15 रुपये के भाव पर पर्दापण किया था, जबकि इसका इश्यू प्राइस 108 रुपये प्रति शेयर था।

इसी तरह जनवरी 2018 में अपोलो माइक्रो सिस्टम को 248.51 गुना अधिक बोली मिली थी और इसने 73.82 पर्सेंट का लिस्टिंग गेन दिया था। यह शेयर बीएसई पर 478 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था, जबकि इसका इश्यी प्राइस 275 रुपये था।

बिगबुल के पोर्टफोलियो में शामिल ये स्टॉक वित्त वर्ष 2022 में 60%भागा, जानिए क्या अभी बाकी है दम


इसी तरह एस्ट्रॉन पेपर एंड बोर्ड मिल का आईपीओ भी दिसंबर 2017 में 243 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था और इसने 130 पर्सेंट का लिस्टिंग गेन दिया था। इस साल भी 4 आईपीओ को 160 से 200 गुना के बीच में बोली मिली। इनमें MTAR टेक्नोलॉजीज, तत्वा चिंतन फार्मा, नजारा टेक्नोलॉजीज और ईजी ट्रिप प्लानर्स शामिल हैं।

इनमें से  MTAR टेक्नोलॉजीज ने 85 पर्सेंट, तत्व चिंतन फार्मा ने 95 पर्सेंट और नजारा ने 79 पर्सेंट का लिस्टिंग गेन दिया था। हालांकि ईजी ट्रिप प्लानर्स इन सभी में अपवाद रहा है, जो सिर्फ 13.5 पर्सेंट के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ईजी ट्रिप प्लानर्स का आईपीओ 159 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था, ऐसे में इसका लिस्टिंग गेन काफी कम माना जा सकता है।

Godrej Properties का शेयर रिकॉर्ड हाई पर, रियल्टी स्टॉक्स पर फिर बढ़ा फोकस, जानें कारण

आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि हाल फिलहाल में 100 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुए इश्यू में सबसे खराब लिस्टिंग ईजी ट्रिप प्लानिंग की रही।

हैप्पिएस्ट माइंड्स ने सितंबर 2020 में 111 पर्सेंट के लिस्टिंग गेन के साथ एंट्री की थी। बर्गर किंग के आईपीओ ने 92 पर्सेंट का रिटर्न दिया था। इन आंकड़ों को देखकर पारस डिफेंस के आईपीओ से निवेशकों की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।