Paras Defence IPO: डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी का इश्यू खुलने के बाद मिनटों में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। कंपनी का इश्यू आज खुला है और 23 सितंबर को बंद होगा। Paras Defence ने 171 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च किया है। इसमें से 140.6 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किए गए हैं जबकि 30 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेचे गए हैं।
