Patanjali IPO : अगले 5 साल में 1 लाख करोड़ पहुंचेगा ग्रुप का टर्नओवर, बाबा रामदेव का ऐलान

Patanjali IPO: पिछले कुछ महीनों में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स ( Patanjali Foods) बाबा रामदेव की इकलौती लिस्टेड कंपनी है। लेकिन अब बाबा रामदेव का प्लान ग्रुप की 5 कंपनियों को लिस्ट कराने की है

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 3:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगले 5 साल में 1 लाख करोड़ पहुंचेगा ग्रुप का टर्नओवर, बाबा रामदेव का ऐलान

Patanjali IPO Live: पिछले कुछ महीनों में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स ( Patanjali Foods) बाबा रामदेव की इकलौती लिस्टेड कंपनी है। लेकिन अब बाबा रामदेव का प्लान ग्रुप की 5 कंपनियों को लिस्ट कराने की है। बाबा रामदेव ने 16 सितंबर को बताया कि फिस्कल ईयर 2022 में पतजंलि का रेवेन्यू बढ़कर 10,664.46 करोड़ रुपए पहुंच गया है। एक साल पहले यह 9,810.74 करोड़ रुपए था। हालांकि कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिनल गिरावट के साथ फिस्कल ईयर 2022 में 740.38 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले यह 745.03 करोड़ रुपए था। पतंजलि ग्रुप की योजना अगले 5 साल में 5 कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की है।

उत्तराखंड में 1000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी पतंजलि

बाबा रामदेव के ट्रस्ट ने 14 सितंबर को यह दावा किया था कि पतंजलि योगपीठ उत्तराखंड में 1000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी ताकि राज्य में पब्लिक हेल्थ और वहां की संस्कृति को बेहतर बनाया जा सके।


अगले 5 साल में 1 लाख करोड़ रुपए होगी पतंजलि का टर्नओवर

बाबा रामदेव ने बताया कि अगले 5 साल में पतंजलि का टर्नओवर 1 लाख करोड़ रुपए पहुंच सकता है। फिलहाल पतंजलि ग्रुप का टर्नओवर 40,000 करोड़ रुपए है।

पतंजलि ग्रुप अगले 5 साल में 5 IPO लाएगा

रामदेव ने शुक्रवार 16 सितंबर को ऐलान किया कि पतंजलि ग्रुप की 4 नई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। अगले 5 साल के भीतर इन कंपनियां लिस्ट होंगी। जिन चार कंपनियों का IPO बाजार में आएगा उनमें पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि मेडिसीन, पतंजलि वेलनेस और पतंजलि लाइफस्टाइल है। बाबा रामदेव ने कहा कि इन कंपनियों के बाजार में लिस्ट होने से ग्रुप का टर्नओवर जो अभी 40,000 करोड़ रुपए है वह अगले 5 साल में बढ़कर 1 लाख करोड़ पहुंच जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।