Get App

Pepperfry ला रही है ₹1,900 करोड़ का IPO, तीन इनवेस्टमेंट बैंकर को किया नियुक्त, SEBI के पास अगले महीने जमा करेगी पेपर

ऑनलाइन फर्नीचर ब्रांड पेपरफ्राई (Pepperfry) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारियां तेज कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2022 पर 9:24 PM
Pepperfry ला रही है ₹1,900 करोड़ का IPO, तीन इनवेस्टमेंट बैंकर को किया नियुक्त, SEBI के पास अगले महीने जमा करेगी पेपर
Pepperfry IPO: पेपरफ्राई को 2012 में अंबरीश मूर्ति और आशीष शाह ने मिलकर शुरू किया था

ऑनलाइन फर्नीचर और होम प्रोडक्ट्स बेचने वाली अग्रणी कंपनी पेपरफ्राई (Pepperfry) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारियां तेज कर दी है। इंडस्ट्री सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि पेपरफ्राई ने प्रस्तावित IPO के लिए तीन इनवेस्टमेंट बैंकर को हायर किया है।

एक सूत्र ने बताया, "पेपरफ्राई ने प्रस्तावित IPO के लिए ICICI सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल और जेपी मॉर्गन को सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है और ड्राफ्ट रेड हेरिंड प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को तैयार करने का काम कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हो चुका है।"

वहीं एक दूसरे सूत्र ने बताया कि कंपनी जून के अंत तक मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास DRHP जमा कर सकती है। कंपनी अपने IPO से करीब 25 करोड़ डॉलर (लगभग 1,900 करोड़ रुपये) जुटाने की तैयारी कर रही है। इसमें फ्रेश शेयरों के अलावा कुछ हिस्सा प्रमोटरों और शेयरहोल्डरों के शेयरों का भी होगा। सूत्र ने बताया कि मौजूदा निवेशक कितने शेयर बिक्री के लिए रखेंगे, इसके आधार पर IPO के साइज में बदलाव भी आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें