PhysicsWallah IPO: जल्द ही आने वाला है PhysicsWallah का ₹3,820 करोड़ का IPO, जानिए कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

PhysicsWallah IPO: PhysicsWallah जेईई, NEET, GATE और UPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है। कंपनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म YouTube, वेबसाइट और ऐप के साथ-साथ ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर्स के जरिए भी पढ़ाती है। कंपनी के मुख्य YouTube चैनल पर 1.37 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं

अपडेटेड Sep 08, 2025 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी ने बताया है कि IPO से मिलने वाले नए फंड का एक बड़ा हिस्सा अपने कारोबार को बढ़ाने में लगाया जाएगा

PhysicsWallah IPO: एडटेक कंपनी PhysicsWallah जल्द ही अपना IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में SEBI के पास 3,820 करोड़ रुपये का IPO लाने के लिए अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए है। यह IPO 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयरों और 720 करोड़ रुपये के 'ऑफर फॉर सेल' को मिलाकर होगा। आइए आपको बताते हैं इस आईपीओ की पूरी डिटेल।

आईपीओ से मिला पैसा कहां इस्तेमाल होगा?

कंपनी ने बताया है कि IPO से मिलने वाले नए फंड का एक बड़ा हिस्सा अपने कारोबार को बढ़ाने में लगाया जाएगा।


नए सेंटर्स: कंपनी नए ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर्स खोलने पर करीब 460.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

किराया और विस्तार: मौजूदा सेंटर्स के किराए के लिए 548.3 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, अपनी सब्सिडियरी कंपनी Xylem Learning में 47.2 करोड़ रुपये और Utkarsh Classes में 33.7 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग: कंपनी 200.1 करोड़ रुपये सर्वर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेगी, जबकि 710 करोड़ रुपये मार्केटिंग पर लगाए जाएंगे।

कंपनी का बिजनेस और कमाई

PhysicsWallah JEE, NEET, GATE और UPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है। कंपनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (YouTube, वेबसाइट और ऐप) के साथ-साथ ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर्स के जरिए भी पढ़ाती है। कंपनी के मुख्य YouTube चैनल पर 1.37 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं, पूरे YouTube नेटवर्क पर कुल 9.88 करोड़ सब्सक्राइबर हैं, जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है।

हाल के वर्षों में कंपनी की वित्तीय सेहत में भी सुधार हुआ है। मार्च 2025 में खत्म हुए साल में कंपनी का घाटा घटकर 243 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 1,131 करोड़ रुपये था। इसी दौरान, कंपनी की कमाई भी बढ़कर 2,887 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 1,941 करोड़ रुपये थी।

IPO कब खुलेगा, क्या होगा प्राइस बैंड?

PhysicsWallah आईपीओ के खुलने की तारीख और प्राइस बैंड की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। वहीं, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के बारे में भी प्राइस बैंड आने के बाद ही पता चल पाएगा। बता दें कि इस IPO के तहत कंपनी के दोनों प्रमोटर, अलख पांडे और प्रतीक बूब, ऑफर फॉर सेल (OFS) में हिस्सा लेंगे। दोनों अपनी हिस्सेदारी से 360-360 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।