PNGS Reva Diamond IPO: आखिरी दिन हुआ पूरी तरह सब्सक्राइब, रिटेल और NII ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए ₹367-386 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। अपने आईपीओ के माध्यम से कंपनी ₹380 करोड़ जुटाने वाली है

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 3:33 PM
Story continues below Advertisement
रिटेल निवेशकों का कोटा 1.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है

PNGS Reva Diamond IPO: पुणे की मशहूर ज्वेलरी कंपनी PNGS Reva Diamond Jewellery के आईपीओ का आज आखिरी है। बोली लगाने के अंतिम दिन यह आईपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। दोपहर 2 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इस ₹380 करोड़ के इश्यू को 1.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। 'Reva' ब्रांड की बाजार में बढ़ती साख और विस्तार की योजनाओं ने निवेशकों को आकर्षित किया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए ₹367-386 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था।

सब्सक्रिप्शन का स्टेटस

NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 57.06 लाख शेयरों के मुकाबले कंपनी को 61.95 लाख शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।


गैर-संस्थागत निवेशक(NII): इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा उत्साह दिखा। इस कोटे में अब तक 1.27 गुना बोली लगाई गई है।

रिटेल निवेशक (RII): आम निवेशकों का कोटा 1.02 गुना सब्सक्राइब हुआ।

संस्थागत खरीदार(QIB): बड़े संस्थागत निवेशकों का कोटा भी 1.01 गुना भर गया है।

कंपनी का व्यापार

PNGS रेवा डायमंड की शुरुआत एक दिलचस्प मोड़ के साथ हुई। इसके प्रमोटर P N Gadgil & Sons Ltd ने अपने डायमंड ज्वेलरी बिजनेस को एक स्लम्प सेल (Slump Sale) के जरिए अलग कर दिया। इसके बाद 'रेवा' एक स्वतंत्र पहचान के साथ सामने आई। यह ब्रांड मुख्य रूप से रिटेल ज्वेलरी पर केंद्रित है और हीरे के गहनों की एक बड़ी श्रृंखला पेश करता है।

आईपीओ फंड का कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी ने अपनी भविष्य की योजनाओं के लिए स्पष्ट खाका तैयार किया है। आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल वित्त वर्ष 2028 तक 15 नए स्टोर्स खोलने के लिए किया जाएगा। इन नए स्टोर्स की लॉन्चिंग और 'रेवा' ब्रांड की विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए मार्केटिंग और प्रमोशन पर पैसा खर्च किया जाएगा। बाकी फंड का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए होगा।

GMP से मिल रहा लिस्टिंग पर मामूली बढ़त के संकेत

PNGS Reva Diamond Jewellery के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में फिलहाल बहुत धीमी हलचल देखी जा रही है। बाजार जानकारों के मुताबिक, कंपनी के शेयर गैर-आधिकारिक बाजार में ₹9 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ₹386 के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले ₹9 का यह प्रीमियम संकेत देता है कि स्टॉक की लिस्टिंग लगभग 2% के मामूली मुनाफे के साथ हो सकती है। हालांकि, रिटेल और NII कैटेगरी में पूर्ण सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि लिस्टिंग के दिन बाजार के मूड के हिसाब से इसमें सुधार देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।