Get App

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: 24 फरवरी को खुलेगा ₹380 करोड़ का इश्यू; चेक करें प्राइस बैंड, GMP और लिस्टिंग डेट

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO के लिए स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 157.12 करोड़ रुपये रही। इस बीच कंपनी पर 130.25 करोड़ रुपये की उधारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 4:09 PM
PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: 24 फरवरी को खुलेगा ₹380 करोड़ का इश्यू; चेक करें प्राइस बैंड, GMP और लिस्टिंग डेट
PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी, P N Gadgil & Sons का डायमंड बिजनेस है।

मेनबोर्ड सेगमेंट में 380 करोड़ रुपये का PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी IPO 24 फरवरी को खुलने जा रहा है। यह 26 फरवरी को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 367-386 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 32 शेयर है। IPO में 98 लाख नए शेयर जारी होंगे। ऑफर फॉर सेल नहीं रहेगा। इश्यू की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 27 फरवरी को फाइनल होने की उम्मीद है। कंपनी की लिस्टिंग BSE, NSE पर 4 मार्च को होने वाली है। इस इश्यू में एंकर निवेशक 23 फरवरी को बोली लगा सकेंगे।

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी, P N Gadgil & Sons का डायमंड बिजनेस है। कंपनी ने IPO के लिए ड्राफ्ट जून 2025 में SEBI के पास जमा किया था। इसे अक्टूबर 2025 में मंजूरी मिली। PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी सोने और प्लेटिनम में जड़े हीरे और कीमती व सेमी-कीमती पत्थरों से बनी अलग-अलग तरह की ज्वेलरी की पेशकश करती है। सभी प्रोडक्ट "रेवा" ब्रांड नेम के तहत मिलते हैं।

कंपनी अलग-अलग कस्टमर सेगमेंट और मौकों के लिए अंगूठी, इयररिंग्स, नेकलेस, पेंडेंट, सॉलिटेयर, चूड़ियां, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, नोज रिंग और चेन जैसे कई तरह के प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है। 30 सितंबर, 2025 तक इसके पास 13 अलग-अलग ज्वेलरी कलेक्शन थे। कंपनी के महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक राज्यों के 25 शहरों में स्टोर हैं।

IPO में रिजर्व हिस्सा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें