Poojaa Precision Engineering SME IPO: पुणे बेस्ड एल्युमीनियम डाई-कास्टिंग और मशीनिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग का आईपीओ आज यानी 28 जुलाई 2026 से आम निवेशकों के लिए खुल चुका है। आईपीओ खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹45.1 करोड़ की रकम जुटा ली है।
ग्रे मार्केट में भी कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है। आइए आपको बताते हैं इस एसएमई आईपीओ से जुड़ी सभी अहम बातें।
एंकर बुक से जुटाए ₹45 करोड़, मोतीलाल ओसवाल और अबाकस ने लगाया पैसा
कंपनी ने एंकर बुक के जरिए 14 एंकर निवेशकों को ₹301 प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर 14.99 लाख शेयर आवंटित किए हैं। दिग्गज निवेशक सुनील सिंघानिया के एंकर फंड अबाकस वेंचर अपॉर्चुनिटीज ने ₹14 करोड़ में 4.65 लाख शेयर खरीदे। मोतीलाल ओसवाल ग्रुप की एनबीएफसी इकाई ने ₹5.5 करोड़ का निवेश करके 1.82 लाख शेयर हासिल किए। मिंट फोकस्ड ग्रोथ फंड, हेम ग्रोथ अपॉर्चुनिटीज, इंडिया मैक्स इन्वेस्टमेंट्स, मेरु इन्वेस्टमेंट और सेंट कैपिटल फंड जैसे नाम शामिल रहे।
आईपीओ की तारीखें, प्राइस बैंड और लॉट साइज
जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी?
इश्यू से मिलने वाले कुल ₹159.83 करोड़ में से ₹106.3 करोड़ पुणे में नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना में इस्तेमाल किए जाएंगे। ₹30 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च होंगे। बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में लगाई जाएगी।
1992 में स्थापित पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग पुणे स्थित एक प्रिसिजन इंजीनियरिंग फर्म है। यह ऑटोमोटिव (ईवी पॉवरट्रेन, ड्राइवट्रेन) और नॉन-ऑटोमोटिव (रक्षा, कृषि, एनर्जी, हेल्थकेयर) सेक्टर के लिए 600 से अधिक प्रकार के एल्युमीनियम डाई-कास्टिंग कंपोनेंट्स बनाती है।
कंपनी के पास फिलहाल पुणे में 2 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जिनकी कुल सालाना मेल्टिंग क्षमता 13,800 मीट्रिक टन है। इसके अलावा कंपनी अब मैग्नीशियम कंपोनेंट्स के उत्पादन (Unit IV) में भी अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।
अनलिस्टेड मार्केट में पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के शेयर मजबूत संकेत दे रहे है। फिलहाल इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹245 प्रति शेयर के आसपास है। ₹301 के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसका जीएमपी लगभग 81% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी लिस्टिंग पर इस आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को बंपर मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।