Positron Energy IPO: 12 अगस्त को खुलने वाला है इश्यू, ग्रे मार्केट से तगड़ा रिस्पॉन्स

Positron Energy IPO: पॉजिट्रॉन एनर्जी के आईपीओ के तहत 20.48 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसमें आवेदन करने के लिए मिनिमम लॉट साइज 600 शेयर है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम ₹150,000 का निवेश करना होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी

अपडेटेड Aug 11, 2024 पर 11:06 PM
Positron Energy IPO: पॉजिट्रॉन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए कल यानी 12 अगस्त को खुलने वाला है।

Positron Energy IPO: पॉजिट्रॉन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए कल यानी 12 अगस्त को खुलने वाला है। देश में ऑयल और गैस इंडस्ट्री को मैनेजमेंट और टेक्निकल एडवाइजरी देने वाली कंपनी आईपीओ के जरिए 51.21 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 14 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 238-250 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Positron Energy IPO से जुड़ी डिटेल

पॉजिट्रॉन एनर्जी के आईपीओ के तहत 20.48 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसमें आवेदन करने के लिए मिनिमम लॉट साइज 600 शेयर है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम ₹150,000 का निवेश करना होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।


सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 16 अगस्त को होने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 20 अगस्त है। कंपनी के प्रमोटर राजीव शंकरनकुट्टी मेनन, मानव बाहरी और सुजीत के सुगाथन हैं।

कंपनी ने एंकर निवेशकों से 14.58 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड पॉजिट्रॉन एनर्जी आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। पॉजिट्रॉन एनर्जी आईपीओ के लिए मार्केट मेकर स्प्रेड एक्स सिक्योरिटीज है।

Positron Energy IPO: ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

पॉजिट्रॉन एनर्जी के आईपीओ को ग्रे मार्केट से तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आईपीओ खुलने से एक दिन पहले यानी 11 अगस्त को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 150 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 400 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 60 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।

Positron Energy Limited क्या करती है?

पॉजिट्रॉन एनर्जी लिमिटेड साल 2008 में इनकॉर्पोरेट हुई है। कंपनी भारत में ऑयल और गैस इंडस्ट्री के लिए मैनेजमेंट और तकनीकी सलाह प्रदान करती है। यह कंपनी मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और ऑपरेशन और मैनेजमेंट सर्विसेज सहित एंड-टू-एंड गैस डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशन प्रोवाइड करती हैं।

कंपनी ने नेचुरल गैस पर फोकस करते हुए एक गैस एग्रीगेशन बिजनेस विकसित किया है और भारतीय बाजार में कॉमन कैरियल पाइपलाइन नेटवर्क का उपयोग करती है। कंपनी पब्लिक सेक्टर की कंपनियों और प्राइवेट फर्मों सहित प्रमुख तेल और गैस क्षेत्र की कंपनियों को सर्विस प्रोवाइड करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।