Get App

Primary Market Action: इस हफ्ते 2 IPO लॉन्च होंगे, 8 कंपनियों की लिस्टिंग भी

इस हफ्ते सिर्फ दो कंपनियों के IPO लॉन्च होंगे, जबकि लिस्टिंग के मोर्चे पर कुल 8 कंपनियों की एक्सचेंजों में एंट्री होगी। एक कंपनी का IPO मेनबोर्ड सेगमेंट में होगा, जबकि SME सेगमेंट में भी एक कंपनी का IPO लॉन्च होगा। इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट का एकमात्र IPO Awfis स्पेस सॉल्यूशंस का होगा। कंपनी का IPO 22 मई को लॉन्च किया जाएगा। वर्कप्लेस मुहैया कराने वाली यह कंपनी अपने पहले पब्लिक इश्यू के जरिये 599 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2024 पर 10:30 PM
Primary Market Action: इस हफ्ते 2 IPO लॉन्च होंगे, 8 कंपनियों की लिस्टिंग भी
GSM फॉयल्स 24 मई को 11 करोड़ का IPO लॉन्च करेगी

इस हफ्ते सिर्फ दो कंपनियों के IPO लॉन्च होंगे, जबकि लिस्टिंग के मोर्चे पर कुल 8 कंपनियों की एक्सचेंजों में एंट्री होगी। एक कंपनी का IPO मेनबोर्ड सेगमेंट में होगा, जबकि SME सेगमेंट में भी एक कंपनी का IPO लॉन्च होगा।

Awfis स्पेस सॉल्यूशंस

इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट का यह एकमात्र IPO होगा। कंपनी का IPO 22 मई को लॉन्च किया जाएगा। वर्कप्लेस मुहैया कराने वाली यह कंपनी अपने पहले पब्लिक इश्यू के जरिये 599 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इश्यू के तहत 128 रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 1.23 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। इन शेयरों की बिक्री प्रमोटर पीक XV पार्टनर्स इनवेस्टमेंट्स वी. पीक XV, आशीष कचौलिया आदि द्वारा की जाएगी। इस IPO के लिए प्राइस बैंड 364-383 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और यह 27 मई को बंद हो जाएगा।

GSM फॉयल्स

SME सेगमेंट की स्ट्राइप फॉयल्स बनाने वाली यह कंपनी 24 मई को 11 करोड़ का IPO लॉन्च करेगी। यह IPO 28 मई को बंद हो जाएगा। यह फिक्स्ड प्राइस इश्यू है, जिसका इश्यू प्राइस 32 रुपये प्रति शेयर है। इस IPO के तहत कंपनी 34.4 लाख के इक्विटी शेयर जारी करेगी। GSM फॉयल्स कैप्सूल और टैबलेट्स की पैकेजिंग के लिए स्ट्राइप फॉयल्स बनाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें