Prizor Viztech IPO Subscription: अंतिम दिन निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, 219 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Prizor Viztech IPO Subscription Status: सब्सक्रिप्शन के बाद अब सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 18 जुलाई को होने की उम्मीद है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू होगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 22 जुलाई है। इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी

अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 7:19 PM
Prizor Viztech के आईपीओ को आज 16 जुलाई को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है।

Prizor Viztech के IPO को आज 16 जुलाई को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 219.45 गुना सब्सक्राइब हो गया है। आईपीओ को कुल 42.06 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 19.16 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 25.15 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए 82-87 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह आईपीओ 12 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Prizor Viztech IPO: सबक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

Prizor Viztech के आईपीओ में सभी कैटेगरी में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। इसके तहत, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 94.54 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 280 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 264.20 गुना सब्सक्राइब किया गया है। श्रेणी शेयर्स लिमिटेड प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।


Prizor Viztech IPO: कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

इस आईपीओ के तहत 28.91 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल के तहत कोई बिक्री नहीं हुई। आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल अहमदाबाद, गुजरात में डिस्प्ले सेंटर और इन्वेंट्री स्टोरेज की स्थापना के लिए कंपनी की कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाना है। कंपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए भी फंड का उपयोग करेगी। इसके अलावा, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी इसे खर्च किया जाएगा।

सब्सक्रिप्शन के बाद अब सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 18 जुलाई को होने की उम्मीद है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू होगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 22 जुलाई है।

क्या करती है Prizor Viztech

Prizor Viztech की शुरुआत साल 2017 में की गई। यह कंपनी रिटेल, गवर्नमेंट, एजुकेशन और इन्फ्रॉस्ट्रक्चर के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ सिक्योरिटी और सर्विलांस सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। 2022 में कंपनी ने अपने प्रोडक्ट लाइन का विस्तार करके टेलीविजन, टच पैनल और मॉनिटर को शामिल किया, जो सभी इसके ब्रांड नेम के तहत बेचे जाते हैं और थर्ड पार्टी द्वारा निर्मित होते हैं। इसके अलावा, कंपनी वीडियो मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध कराती है जो ग्राहकों को एक ही मॉनिटर और जगह पर सर्विलांस फीचर्स प्रदान करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।