Property Share Investment Trust IPO subscription status: प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज 3 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह पब्लिक इश्यू महज 8 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। BSE पर सब्सक्रिप्शन डेटा के अनुसार निवेशकों ने आईपीओ में REIT की 267 यूनिट्स के लिए आवेदन किया है, जो कि 3361 यूनिट्स के ऑफर साइज का 8 फीसदी है।
Property Share REIT IPO का सब्सक्रिप्शन डेटा
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने इस आईपीओ में थोड़ी दिलचस्पी दिखाई है और उन्होंने अपने लिए आवंटित कोटे से 32 फीसदी यूनिट्स खरीदे हैं। इसके अलावा, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अभी तक इस ऑफर में कोई निवेश नहीं किया है। नेट ऑफर साइज का 75 फीसदी तक हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और शेष 25 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित किया गया है।
कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 352.91 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह भारत का पहला रजिस्टर्ड स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (SM-REIT) है। निवेशकों के पास इसमें 4 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इसका प्राइस बैंड 10 लाख-10.5 लाख रुपये प्रति शेयर है।
Property Share REIT का बिजनेस
प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट सेबी के साथ रजिस्टर्ड एक स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट है। इसे जून 2024 में स्थापित किया गया था। ट्रस्ट की इनिशियल स्कीम, प्रॉपशेयर प्लेटिना, REIT रेगुलेशन के अनुसार स्ट्रक्चर्ड है और इसमें छह पूरी तरह से स्वामित्व वाले SPV हैं। कंपनी के रेवेन्यू, ऑपरेशन का रिजल्ट, कैश फ्लो और फाइनेंशियल कंडीशन पर उसके कमर्शियल ऑफिस स्पेस के कम ऑक्यूपेंसी और रेंट लेवल का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। वर्तमान में भारत में स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के अंतर्गत कोई लिस्टेड स्कीम योजना नहीं है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।