Prudent Corporate Advisory IPO : प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइजरी सर्विसेज का आईपीओ पहले दिन यानी 10 मई को 20.14 लाख शेयरों के लिए बिड्स के साथ लगभग 33 फीसदी सब्सक्राइब हो गया। इस IPO का साइज 60.18 लाख करोड़ रुपये का है।
Prudent Corporate Advisory IPO : प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइजरी सर्विसेज का आईपीओ पहले दिन यानी 10 मई को 20.14 लाख शेयरों के लिए बिड्स के साथ लगभग 33 फीसदी सब्सक्राइब हो गया। इस IPO का साइज 60.18 लाख करोड़ रुपये का है।
इश्यू को लेकर रिटेल इनवेस्टर्स में खासा जोश दिखाई दिया। उनके कोटे के लिए 67 फीसदी बिड मिलीं, वहीं नॉन इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स का पोर्शन सिर्फ दो फीसदी और कर्मचारियों का पोर्शन 13 फीसदी भरा गया। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अभी बिडिंग शुरू नहीं की है।
12 मई को बंद होगा इश्यू
इश्यू साइज का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिटी इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स, 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स और बाकी 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
कंपनी का इश्यू 12 मई को बंद होगा। कंपनी ने 630 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 25,30,651 शेयर एंकर इनवेस्टर्स को अलॉट किए हैं। इस हिसाब से कंपनी ने इश्यू खुलने से पहले 159.43 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।
Prudent Corporate Advisory Services के एंकर इनवेस्टर्स में सोसाइटे जेनराली, कुबेर इंडिया फंड, डीएसपी म्यूचुअल फंड, HDFC MF, एक्सिस म्यूचुअल फंड, L&T MF, UTI MF, केनरा रोबेको, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और HSBC MF शामिल हैं।
क्या है प्राइस बैंड?
कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 595-630 रुपए है। कंपनी का इश्यू 538.6 करोड़ रुपए का है। यह पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि IPO के तहत कंपनी ने कोई नया शेयर जारी नहीं किया है, बल्कि इसके प्रमोटरों और निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों को बिक्री के लिए रखा है। इसलिए IPO से मिलने वाला पैसा कंपनी के खाते में न जाकर इसके निवेशकों और प्रमोटरों के पास जाएगा।
कंपनी ने IPO के तहत कुल 85,49,340 इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखा है। इसमें से 82,81,340 शेयरों को कंपनी की शेयरहोल्डर Wagner Ltd ने बिक्री के लिए रखा है, जबकि कंपनी के CEO शिरीष पटेल 2,68,000 शेयरों को बेच रहे हैं।
क्या करें निवेशक?
ब्रोकरेज फर्म एंजल वन (AngelOne) ने प्रूडेंट कॉरपोरेट के IPO न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा, "हमारा मानना है कि प्रूडेंट के पास मजबूत रिटेल आधारित बिजनेस मॉडल है, जो इसे अपने बाकी प्रतिद्वंदियों से बढ़ता दिलाता है और इसके बिजनेस मॉडल को किसी और के लिए अपनाना भी आसान नहीं होगा। हालांकि इसकी समकक्ष कंपनियों के मुकाबले इसका वैल्यूएशन कुछ महंगा लग रहा है, जो निकट अवधि में किसी लाभ को सीमित कर सकता है। ऐसे में हम इस IPO के लिए न्यूट्रल रेटिंग की सिफारिश करते हैं।"
डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं हैं। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।