Prudent Corporate Advisory IPO: खुल गया एक और इश्यू, जानिए क्या आपको सब्सक्राइब करना चाहिए

Prudent Corporate Advisory IPO: इश्यू खुलने से एक दिन पहले सोमवार को एंकर इनवेस्टर्स से 159 करोड़ रुपए जुटाए हैं

अपडेटेड May 10, 2022 पर 10:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Prudent Corporate Advisory के IPO का प्राइस बैंड 595-630 रुपए है

Prudent Corporate Advisory IPO: रिटेल वेल्थ मैनेजमेंट फर्म Prudent Corporate Advisory Services ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले सोमवार को एंकर इनवेस्टर्स से 159 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का इश्यू 10 मई को खुल रहा है और 12 मई को बंद होगा। कंपनी ने 630 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 25,30,651 शेयर एंकर इनवेस्टर्स को अलॉट किए हैं। इस हिसाब से कंपनी ने इश्यू खुलने से पहले 159.43 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।

Prudent Corporate Advisory Services के एंकर इनवेस्टर्स में सोसाइटे जेनराली, कुबेर इंडिया फंड, डीएसपी म्यूचुअल फंड, HDFC MF, एक्सिस म्यूचुअल फंड, L&T MF, UTI MF, केनरा रोबेको, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और HSBC MF शामिल हैं।

क्या है प्राइस बैंड?


कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 595-630 रुपए है। कंपनी का इश्यू 538.6 करोड़ रुपए का है। यह पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि IPO के तहत कंपनी ने कोई नया शेयर जारी नहीं किया है, बल्कि इसके प्रमोटरों और निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों को बिक्री के लिए रखा है। इसलिए IPO से मिलने वाला पैसा कंपनी के खाते में न जाकर इसके निवेशकों और प्रमोटरों के पास जाएगा।

कंपनी ने IPO के तहत कुल 85,49,340 इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखा है। इसमें से 82,81,340 शेयरों को कंपनी की शेयरहोल्डर Wagner Ltd ने बिक्री के लिए रखा है, जबकि कंपनी के CEO शिरीष पटेल 2,68,000 शेयरों को बेच रहे हैं।

Aadhar Housing Finance को आखिरकार 15 महीने बाद मिली IPO लाने की मंजूरी, ₹7,300 करोड़ जुटाने की तैयारी

क्या करें निवेशक?

ब्रोकरेज फर्म एंजल वन (AngelOne) ने प्रूडेंट कॉरपोरेट के IPO न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा, "हमारा मानना है कि प्रूडेंट के पास मजबूत रिटेल आधारित बिजनेस मॉडल है, जो इसे अपने बाकी प्रतिद्वंदियों से बढ़ता दिलाता है और इसके बिजनेस मॉडल को किसी और के लिए अपनाना भी आसान नहीं होगा। हालांकि इसकी समकक्ष कंपनियों के मुकाबले इसका वैल्यूएशन कुछ महंगा लग रहा है, जो निकट अवधि में किसी लाभ को सीमित कर सकता है। ऐसे में हम इस IPO के लिए न्यूट्रल रेटिंग की सिफारिश करते हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।