Get App

Prudent Corporate Advisory IPO: इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से जुटाएं 159 करोड़ रुपए, आज खुलेगा इश्यू, जानिए क्या है प्राइस बैंड

Prudent Corporate IPO: कंपनी ने 538 करोड़ के IPO के लिए 595 से 630 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है, जानिए आज क्या है इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम और क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2022 पर 1:26 AM
Prudent Corporate Advisory IPO: इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से जुटाएं 159 करोड़ रुपए,  आज खुलेगा इश्यू, जानिए क्या है प्राइस बैंड
Prudent Corporate का IPO 10 मई को खुल रहा है और यह 12 मई को बंद होगा

Prudent Corporate Advisory Services IPO: वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराने वाली फर्म प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ऑफर कल यानी मंगलवार 10 मई से खुल रहा है। कंपनी ने अपने IPO के लिए 595 से 630 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। निवेशक इस IPO के लिए 12 मई तक बोली लगा सकती है।

एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 159 करोड़ रुपए

Prudent Corporate Advisory Services ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले सोमवार को एंकर इनवेस्टर्स से 159 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का इश्यू 10 मई को खुल रहा है और 12 मई को बंद होगा। कंपनी ने 630 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 25,30,651 शेयर एंकर इनवेस्टर्स को अलॉट किए हैं। इस हिसाब से कंपनी ने इश्यू खुलने से पहले 159.43 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।

प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी अपने IPO के जरिए 538.6 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। यह पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि IPO के तहत कंपनी ने कोई नया शेयर जारी नहीं किया है, बल्कि इसके प्रमोटरों और निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों को बिक्री के लिए रखा है। इसलिए IPO से मिलने वाला पैसा कंपनी के खाते में न जाकर इसके निवेशकों और प्रमोटरों के पास जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें