Get App

Puranik Builders IPO: इस रियल एस्टेट कंपनी ने तीसरी बार SEBI के पास जमा किए डॉक्यूमेंट

कंपनी आईपीओ के जरिए 510 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2021 पर 9:30 AM
Puranik Builders IPO: इस रियल एस्टेट कंपनी ने तीसरी बार SEBI के पास जमा किए डॉक्यूमेंट

रियल एस्टेट कंपनी पुराणिक बिल्डर्स ने एक बार फिर इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए सेबी के पास प्रारंभिक डॉक्यूमेंट जमा किए हैं। इस आईपीओ के तहत 510 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और कंपनी का प्रमोटर ग्रुप करीब 9.45 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) लाएगा।

OFS के तहत रविंद्र पुराणिक और गोपाल पुराणिक दोनों 4,75,500 इक्विटी शेयरों को ब्रिकी के लिए ऑफर करेंगे। मुंबई मुख्यालय वाली पुराणिक बिल्डर्स आईपीओ के पहले प्री-प्लेसमेंट ऑफर लाने पर भी विचार कर रही है। यदि यह राशि जुटा ली जाती है, तो नए शेयरों से जुटाई जाने वाली राशि में कमी की जा सकती है।

Advent Internation IPO: 1 अरब डॉलर का IPO ला रही है यह हेयर केयर कंपनी

पुराणिक बिल्डर्स ने बताया कि कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने कर्ज को कम करने और कंपनी से दूसरे सामान्य कामकाज में करेगी। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का आमदनी 30 पर्सेंट घटकर 513 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2020 में कंपनी को 730 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। इसी तरह का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) भी वित्त वर्ष 2021 में घटकर 36 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 21 करोड़ रुपये था। बता दें कि यह कंपनी का आईपीओ लाने का तीसरा प्रयास है।

मजबूत ग्लोबल संकेतों से स्टॉक मार्केट में तेजी लौटी, निफ्टी 17,500 के पार

 इससे पहले नवंबर 2019 में प्रमाणिक बिल्डर्स ने सेबी के पास आईपीओ के लिए डॉक्यूमेंट जमा किेए थे और उसे प्रमोटर से मंजूरी भी मिल गई थी। लेकिन उसने बाद में आईपीओ की योजना को टाल दिया। इससे पहले उसने 2018 में भी आईपीओ लाने के लिए सेबी से संपर्क किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें