Pyramid Technoplast IPO : पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक 4 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 3,01,15,890 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 75,60,400 शेयर हैं। यह इश्यू 18 अगस्त को खुला था और इसमें 22 अगस्त तक निवेश किया जा सकता है। इश्यू में सबसे ज्यादा दांव रिटेल निवेशकों ने लगाया है। कंपनी का इरादा 153.05 करोड़ रुपये जुटाने का है।
अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.31 गुना
रिटेल इन्वेस्टर्स - 4.65 गुना
कंपनी ने इसके लिए 151-166 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट आईपीओ लॉट साइज 90 इक्विटी शेयर है और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगाया जा सकता है। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। इसके अलावा 20 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 30 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए। क्यूआईबी का 18 फीसदी हिस्सा एंकर निवेशकों का है।
आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 5 अगस्त को फाइनल होगा। इसका रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज है। इसके बाद बीएसई और एनएसई पर शेयरों की 30 अगस्त को एंट्री होगी।
Pyramid Technoplast के बारे में
यह कंपनी प्लास्टिक के ड्रम बनाती है जिसका केमिकल और फार्मा कंपनियां इस्तेमाल करती है। इसने 1998 में कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया था और इसके अब 6 मैनुफैक्चरिंग प्लांट हैं जिसमें से चार तो गुजरात के भड़ूच में हैं और दो दादरा एंड नागर हवेली के सिलवासा में। अब यह भड़ूच में एक और प्लांट बना रही है।
कंपनी के सेहत की बात करें तो पिछले तीन वित्त वर्षों में इसका मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 16.99 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 26.15 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 31.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।