Pyramid Technoplast IPO : 18 अगस्त को खुलेगा 153 करोड़ का आईपीओ, ग्रे मार्केट और प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

Pyramid Technoplast IPO : आईपीओ में भाग लेने के लिए निवेशकों को कम से कम 90 शेयरों वाला एक लॉट खरीदना होगा, जिसके लिए 14,940 रुपये निवेश करने होंगे। खुदरा निवेशकों के लिए ऑफर का 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है। कुल 30 फीसदी हिस्सा QIB निवेशकों के लिए आरक्षित होगा

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
Pyramid Technoplast का आईपीओ 18 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Pyramid Technoplast IPO : पॉलिमर-बेस्ड मोल्डेड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Pyramid Technoplast का आईपीओ 18 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस आईपीओ में निवेशक 22 अगस्त तक निवेश कर सकेंगे। 153.05 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 151-166 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसका कुल इश्यू साइज 92,20,000 शेयर है। इसमें 55,00,000 फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 37,20,000 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल दी है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

आईपीओ में भाग लेने के लिए निवेशकों को कम से कम 90 शेयरों वाला एक लॉट खरीदना होगा, जिसके लिए 14,940 रुपये निवेश करने होंगे। खुदरा निवेशकों के लिए ऑफर का 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है। कुल 30 फीसदी हिस्सा QIB निवेशकों के लिए आरक्षित होगा, जबकि शेष 20 फीसदी कोटा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए होगा।


शेड्यूल के मुताबिक पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के शेयरों की लिस्टिंग 30 अगस्त को BSE और NSE पर होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त को होगा और निवेशकों के डीमैट खाता 29 अगस्त को शेयर डिपॉजिट किए जाएंगे। जिन लोगों को आईपीओ अलॉटमेंट नहीं मिलेगा, उन्हें 28 अगस्त को रिफंड मिलेगा।

ग्रे मार्केट का हाल

मार्केट पर नजर रखने वालों के अनुसार पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सोमवार को 19 रुपये है। इस हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग पर 11.45 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। मौजूदा जीएमपी के हिसाब से शेयर 185 रुपये पर लिस्ट होने की संभावना है, जो कि इसके अपर प्राइस बैंड 166 रुपये से 19 रुपये अधिक है। हालांकि, अभी इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कंपनी के बारे में

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड को 1997 में इनकॉर्पोरेट किया गया था। कंपनी पॉलिमर-बेस्ड मोल्डेड प्रोडक्ट (पॉलिमर ड्रम) बनाती है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से रसायन, कृषि रसायन, विशेष रसायन और दवा कंपनियों द्वारा उनकी पैकेजिंग जरूरतों के लिए किया जाता है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 31.76 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जबकि FY22 में यह 26.15 करोड़ रुपये और FY21 में 16.99 करोड़ रुपये था। कंपनी का राजस्व FY23 में 482.03 करोड़ रुपये, FY22 में 402.64 करोड़ रुपये और FY21 में 316.18 करोड़ रुपये रहा।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट ने 1998 में अपना कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया और अब इसकी 6 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिनमें से चार भरूच, GIDC, गुजरात में स्थित हैं, और दो सिलवासा, यूटी दादरा और नगर हवेली में स्थित हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।