Quadrant Future Tek IPO: क्वांड्रेंट फ्यूचर टेक का IPO 7 जनवरी 2025 को लॉन्च होगा। कंपनी का इरादा इस ऑफर के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 290 करोड़ रुपये जुटाना है। एंकर इनवेस्टर्स के लिए बिडिंग 6 जनवरी 2025 को शुरू होगी। हम आपको यहां क्वांड्रेंट फ्यूचर टेक के IPO से जुड़ी अहम डिटेल के बारे में बता रहे हैं, जैसा कि कंपनी ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) में बताया है।
क्वांड्रेंट फ्यूचर टेक के IPO का साइज और प्राइस बैंड
इस ऑफर के तहत 2,90,00,000 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। क्वांड्रेंट फ्यूचर टेक ने अब तक IPO के प्राइस बैंड और लॉट साइज के बारे में ऐलान नहीं किया है। कंपनी ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स में बताया है, ' प्राइस बैंड और मिनिमम बिड लॉट का फैसला हमारी कंपनी बुकिंग रनिंग लीड मैनेजर (BRLM) के साथ सलाह-मशवरा करेगी।'
क्वांड्रेंट फ्यूचर टेक की संभावित लिस्टिंग 14 जनवरी 2025 को होगी। कंपनी का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्ट होगा।
क्यों IPO ला रही है कंपनी
क्वांड्रेंट फ्यूचर टेक ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स में बताया है कि वह कंपनी से हासिल रकम का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों में करेगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के डिवेलपमेंट से जुड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर में भी इस रकम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी की सामान्य जरूरतों में भी इस रकम को खर्च किया जाएगा।
क्वांड्रेंट फ्यूचर टेक की फाइनेंशियल डिटेल
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में क्वांड्रेंट फ्यूचर टेक का प्रॉफिट 5.82 पर्सेंट बढ़कर 14.71 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 13.90 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 0.68 पर्सेंट बढ़कर 151.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 150.80 करोड़ रुपये था। दूसरी तरफ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का खर्च 2.31 पर्सेंट घटकर 129.93 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023 में 133.01 करोड़ रुपये हो गया।
क्वांड्रेंट रिसर्च आधारित कंपनी है, जो भारतीय रेलवे के कवच प्रोजेक्ट के तहत नेक्स्ट जेनरेशन ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम डिवेलप करती है और रेल यात्रियों को उच्च स्तर की सुरक्षा और भरोसा मुहैया कराती है। कंपनी के पास इलेक्ट्रॉन बीम इरैडिएशन सेंटर के साथ स्पेशल केबल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी है।