QVC Exports IPO Allotment Status: 26 अगस्त को फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

QVC Exports IPO Check Allotment Status: QVC एक्सपोर्ट्स के आईपीओ की ग्रे मार्केट में अच्छी-खासी डिमांड है। आज 26 अगस्त को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 91 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 177 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 4:00 PM
QVC Exports IPO Allotment Status: आप आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

QVC Exports IPO: क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह अंतिम दिन तक 535 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 26 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद 27 अगस्त को पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में शेयर क्रेडिट किए जाने की उम्मीद है। असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया भी 27 अगस्त को ही शुरू हो जाएगी।

28 अगस्त को होगी QVC Exports के शेयरों की लिस्टिंग

लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 28 अगस्त है। यह आईपीओ 21 अगस्त से 23 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका इश्यू साइज 24.07 करोड़ रुपये और ऑफर प्राइस 86 रुपये था। जिन निवेशकों ने इस इश्यू के लिए आवेदन किया है, वे NSE की वेबसाइट या IPO रजिस्ट्रार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से QVC एक्सपोर्ट्स IPO अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड QVC एक्सपोर्ट्स IPO का रजिस्ट्रार है।


QVC Exports IPO Allotment Status: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

QVC एक्सपोर्ट्स IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • स्टेप 1: सबसे पहले IPO रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाएं - https://ipo.cameoindia.com/
  • स्टेप 2: ड्रॉपडाउन मेनू से QVC Exports Limited सेलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: टाइप सेलेक्शन बॉक्स में DP-ID या एप्लिकेशन नंबर या PAN सेलेक्ट करें।
  • स्टेप 4: चुने गए विकल्प के अनुसार डिटेल दर्ज करें।
  • स्टेप 5: कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।

इसके बाद आपकी QVC Exports IPO अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगी।

QVC Exports IPO का लेटेस्ट GMP

QVC एक्सपोर्ट्स के आईपीओ की ग्रे मार्केट में अच्छी-खासी डिमांड है। आज 26 अगस्त को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 91 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 177 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 105.81 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।

QVC Exports के बारे में

QVC एक्सपोर्ट्स लिमिटेड की स्थापना अगस्त 2005 में हुई थी। यह कंपनी हाई-कार्बन सिलिको मैंगनीज, लो-कार्बन सिलिको मैंगनीज, हाई-कार्बन फेरो मैंगनीज, हाई-कार्बन फेरो क्रोम और फेरो सिलिकॉन जैसे फेरोअलॉय के ट्रेड में शामिल है। 31 मार्च 2024 तक कंपनी का 82.95% रेवेन्यू इसके एक्सपोर्ट ऑपरेशन से जनरेट हुआ है। 31 जनवरी 2024 तक कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स को कई देशों में निर्यात किया है, जिनमें ताइवान, जापान, बांग्लादेश, वियतनाम, थाईलैंड, तुर्की, अफ़गानिस्तान, कोरिया, इटली, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम और ओमान शामिल हैं। 6 अगस्त 2024 तक कंपनी के पेरोल पर 15 कर्मचारी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।