Get App

Radiant Cash Management Services IPO: 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय, 23 दिसंबर को खुलेगा इश्यू, जानिए तमाम डिटेल

Radiant Cash Management Services ने अपने आईपीओ के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 दिसंबर को खुलेगा और 27 दिसंबर को बंद हो जाएगा

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Dec 20, 2022 पर 9:20 PM
Radiant Cash Management Services IPO: 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय, 23 दिसंबर को खुलेगा इश्यू, जानिए तमाम डिटेल
रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का प्राइस बैंड तय कर दिया है।

Radiant Cash Management Services IPO: रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 दिसंबर को खुलेगा और 27 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इस आईपीओ के तहत 60 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों और इन्वेस्टर्स द्वारा 3.31 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल्स दी है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

  • रेडियंट कैश मैनेजमेंट आईपीओ का लॉट साइज 150 शेयरों का है. एक रिटेल इन्वेस्टर 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकता है। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से अधिकतर 193,050 रुपये का निवेश किया जा सकता है।
  • ओएफएस के हिस्से के रूप में प्रमोटर डेविड देवसहायम 1.01 करोड़ शेयर और निवेशक एसेंट कैपिटल एडवाइजर्स इंडिया 2.3 करोड़ शेयर बेचेंगे। प्रमोटर डेविड देवसाहयम के पास कंपनी में 58 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि एसेंट कैपिटल की हिस्सेदारी 33.61 फीसदी है।
  • आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। खास तौर पर फंड का इस्तेमाल फैब्रिकेटेड armoured वैन खरीदने के लिए होगा। इसके अलावा, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी पैसे खर्च करने की योजना है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें