Radiant Cash Management Services IPO: दो दिन में सिर्फ 11% मिली बोली, लेकिन ग्रे मार्केट में बढ़ा क्रेज, मिल रहे ये संकेत

Radiant Cash Management IPO: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के आईपीओ को सब्सक्राइब करने का आज दूसरा दिन है। निवेशकों की तरफ से इस इश्यू को लेकर क्रेज नहीं दिख रहा है। 388 करोड़ रुपये का यह इश्यू अब तक महज 11 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। हालांकि ग्रे मार्केट में इसके शेयरों को लेकर बेहतरीन क्रेज दिख रहा है

अपडेटेड Dec 26, 2022 पर 5:15 PM
Radiant Cash Management Services के 388 करोड़ रुपये के इश्यू के तहत कंपनी 60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी।

Radiant Cash Management IPO: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के आईपीओ को सब्सक्राइब करने का आज 26 दिसंबर को दूसरा दिन है। निवेशकों की तरफ से इस इश्यू को लेकर क्रेज नहीं दिख रहा है। 388 करोड़ रुपये का यह इश्यू अब तक महज 11 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। हालांकि ग्रे मार्केट में इसके शेयरों को लेकर बेहतरीन क्रेज दिख रहा है। इसके शेयर पहले ग्रे मार्केट में फ्लैट भाव पर ट्रेड हो रहे थे लेकिन अब यह 5 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक किसी इश्यू में निवेश के लिए ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स के आधार पर फैसला लेना चाहिए।

Radiant Cash Management Services IPO की डिटेल्स

388 करोड़ रुपये के इस इश्यू के तहत कंपनी 60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं 328 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। इसमें निवेश के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड और 150 शेयरों का लॉट साइज फिक्स है। शेयरों का अलॉटमेंट 30 दिसंबर को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग अगले साल 4 जनवरी को होगी।


Easy Trip Planners Share Price: एक खास ऐलान के चलते धड़ाधड़ खरीदारी, 19% उछल गए शेयर

इस इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट है। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, स्पेशल फैब्रिकेटेड ऑर्मर्ड वैन्स की खरीदारी और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

अब तक कितना मिला सब्सक्रिप्शन

QIB- 0.16 गुना

NII- 0.03 गुना

खुदरा निवेशक- 0.12 गुना

टोटल- 0.11 गुना

Stock Market News:  कोरोना ने बिगाड़ दी चाल, रेटिंग अपग्रेड होने के बावजूद रिकॉर्ड लो पर यह शेयर, सितंबर में हुई थी लिस्टिंग

कंपनी के बारे में डिटेल्स

रेडियंट भारत में बैंकों, वित्तीय संस्थानों और ऑर्गेनाइज्ड रिटेल और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए कैश मैनेजमेंट सर्विसेज से संबंधित आउटसोर्सिंग रिक्वायरमेंट को पूरा करता है। मार्च 2022 तक नेटवर्क लोकेशन या टच प्वाइंट के मामले में रिटेल कैश मैनेजमेंट सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के मुनाफे में पिछले वर्ष की तुलना में मार्च 2022 को समाप्त वर्ष में 18 प्रतिशत यानी 38.2 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में 29 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 286 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।