रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर (Rainbow Children's Medicare) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अपने आखिरी दिन तक 12.43 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी को उसके 2.05 करोड़ शेयरों वाले IPO के बदले 25.49 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली। कंपनी का IPO 27 अप्रैल को खुला था और इसके लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल थी। आखिरी दिन सब्सक्रिप्शन में आई तेज उछाल के बाद अब निवेशकों की निगाह पर अब IPO की लिस्टिंग पर टिकी है, जो 5 मई को होने की उम्मीद है।
