Rajputana Stainless ने IPO के लिए किया आवेदन, नया मैन्युफैक्चिरंग प्लांट लगाने की है योजना

Rajputana Stainless के IPO के तहत 1.9 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर शंकरलाल दीपचंद मेहता द्वारा 35 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। राजपूताना स्टेनलेस में शंकरलाल दीपचंद मेहता सहित प्रमोटरों की 78.21 प्रतिशत हिस्सेदारी है

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 5:23 PM
Story continues below Advertisement
Rajputana Stainless IPO: राजपुताना स्टेनलेस अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Rajputana Stainless IPO: राजपुताना स्टेनलेस अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। गुजरात स्थित यह कंपनी लॉन्ग और फ्लैट स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी का इरादा नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए फंड जुटाना है।

राजपुताना स्टेनलेस के आईपीओ के तहत 1.9 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर शंकरलाल दीपचंद मेहता द्वारा 35 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। राजपूताना स्टेनलेस में शंकरलाल दीपचंद मेहता सहित प्रमोटरों की 78.21 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि 21.79 फीसदी शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हैं।

Rajputana Stainless कहां करेगी फंड का इस्तेमाल


कंपनी अपनी प्रोडक्शन कैपिसिटी और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए स्टेनलेस स्टील सीमलेस पाइप के लिए मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की योजना बना रही है। इसके लिए वह नेट फ्रेश इश्यू प्रोसिड्स में से कुल ₹18.3 करोड़ का उपयोग करेगी। इसके अलावा, नई फैसिलिटी के लिए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए ₹37.68 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

इसके अलावा, 76.5 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। अक्टूबर 2024 के अंत तक इसके पास 135.8 करोड़ रुपये की कुल बकाया उधारी थी। शेष आईपीओ फंड का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Rajputana Stainless का बिजनेस

राजपुताना स्टेनलेस लॉन्ग और फ्लैट स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स बनाती है, जिसमें बिलेट्स, फोर्जिंग इनगॉट्स, रोल्ड ब्लैक बार, रोल्ड ब्राइट बार, फ्लैट और पैटी और अन्य सहायक प्रोडक्ट्स शामिल हैं। बता दें कि स्टेनलेस स्टील में क्रोमियम होता है, जो लोहे पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है। इस परत की वजह से स्टेनलेस स्टील में जंग लगने की संभावना कम होती है। निर्भय कैपिटल सर्विसेज को पब्लिक इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।