Rajputana Stainless IPO Allotment: 17 मार्च को होगा अलॉटमेंट आउट, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस

Rajputana Stainless IPO Allotment: 255 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का अलॉटमेंट 17 मार्च यानी कल होगा है। अलॉटमेंट तारीख में यह बदलाव निवेशकों को अपनी बोलियां वापस लेने के लिए दिए गए तीन दिनों के स्पेशल विंडो के कारण हुआ है

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
SEBI के निर्देशों के अनुसार, निवेशकों को 12, 13 और 16 मार्च को अपनी बोलियां वापस लेने का मौका दिया गया था

Rajputana Stainless IPO Allotment: राजपूताना स्टेनलेस के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ा अपडेट है। अब कंपनी के शेयरों के अलॉटमेंट 17 मार्च यानी कल होगा है। अलॉटमेंट तारीख में यह बदलाव निवेशकों को अपनी बोलियां वापस लेने के लिए दिए गए तीन दिनों के स्पेशल विंडो के कारण हुआ है।

SEBI के निर्देशों के अनुसार, निवेशकों को 12, 13 और 16 मार्च को अपनी बोलियां वापस लेने का मौका दिया गया था। दरअसल, आईपीओ में भागीदारी के लिए कुछ ईमेल और वीडियो कंटेन्ट प्रसारित होने के बाद रेगुलेटर ने यह कदम उठाया। अब बिडिंग प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो चुकी है और कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

राजपूताना स्टेनलेस आईपीओ की जरूरी डिटेल्स

  • इश्यू साइज: 255 करोड़ रुपये।
  • प्राइस बैंड: 116-122 रुपये प्रति शेयर।
  • लिस्टिंग की तारीख: 19 मार्च को BSE और NSE पर।


कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?

इस आईपीओ की रजिस्ट्रार कंपनी 'KFin Technologies है। स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से 'Rajputana Stainless' चुनें।
  • अपना PAN नंबर, एप्लीकेशन नंबर या DP Client ID दर्ज करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें। आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

BSE की वेबसाइट पर

  • BSE के इस लिंक पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' चुनें।
  • इश्यू नाम में 'Rajputana Stainless' सिलेक्ट करें।
  • अपना PAN नंबर दर्ज करें और 'Search' पर क्लिक करें।

NSE की वेबसाइट पर

  • NSE के इस लिंक पर लॉगइन करें।
  • कंपनी का सिंबल चुनें और अपना एप्लीकेशन नंबर या PAN डालें।
  • इश्यू नाम में 'Rajputana Stainless' सिलेक्ट करें।
  • अपना PAN नंबर दर्ज करें और 'Search' पर क्लिक करें।

ग्रे मार्केट प्रीमियम का क्या है हाल?

ग्रे मार्केट में राजपुताना स्टेनलेस के शेयरों को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। फिलहाल इसका GMP मात्र 2 रुपये या करीब 1.64% के प्रीमियम पर चल रहा है। अगर यही स्थिति बनी रहती है, तो शेयरों की लिस्टिंग बहुत मामूली बढ़त के साथ होने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रे मार्केट के आंकड़े अनौपचारिक होते हैं और बाजार की परिस्थितियों के साथ बदल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।