Rajputana Stainless IPO: आज है बोली लगाने का अंतिम दिन, NII और QIBs निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी; जानिए कितना है GMP?

Rajputana Stainless IPO: NSE के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने कुल 2.09 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश किए थे, जिसके मुकाबले अब तक 1.29 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आ चुकी हैं। ₹255 करोड़ के इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 प्रति शेयर रखा गया है

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 4:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹10 करोड़ जुटाए लिए थे

Rajputana Stainless IPO: स्टेनलेस-स्टील उत्पादों की प्रमुख निर्माता 'राजपूतना स्टेनलेस' के आईपीओ का आज अंतिम दिन है। बुधवार को अंतिम दिन दोपहर तक के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को कुल 60 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। NSE के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने कुल 2.09 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश किए थे, जिसके मुकाबले अब तक 1.24 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आ चुकी हैं। राजपूतना स्टेनलेस मुख्य रूप से स्टेनलेस-स्टील बिलेट्स, फोर्जिंग इंगोट्स, रोल्ड ब्राइट बार्स और अन्य सहायक उत्पादों के निर्माण का काम करती है।

संस्थागत खरीदार(QIB): इस श्रेणी को 1.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

गैर-संस्थागत निवेशक(NII): 1.39 गुना


रिटेल निवेशक (RII): खुदरा निवेशकों का रिस्पांस फिलहाल सुस्त है और यह हिस्सा अब तक 19 प्रतिशत ही भर पाया है।

IPO की महत्वपूर्ण डिटेल्स

  • इश्यू साइज: ₹255 करोड़ का है।
  • प्राइस बैंड: ₹116 से ₹122 प्रति शेयर
  • एंकर निवेशक: इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹10 करोड़ जुटाए है।
  • अलॉटमेंट: 12 मार्च
  • लिस्टिंग: 16 मार्च

कंपनी क्या करती है?

राजपूताना स्टेनलेस, स्टेनलेस स्टील उद्योग का एक जाना-माना नाम है जो मुख्य रूप से बिलेट्स, फोर्जिंग इंगोट्स, रोल्ड ब्लैक बार्स, रोल्ड ब्राइट बार्स, फ्लैट्स और पट्टियों का निर्माण और बिक्री करती है। कंपनी के ये उत्पाद ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न इंजीनियरिंग उद्योगों के लिए बेहद जरूरी कच्चे माल के रूप में कार्य करते हैं, जिससे कंपनी भारतीय विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र की आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ग्रे मार्केट का क्या है हाल?

ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, फिलहाल राजपूतना स्टेनलेस के शेयरों के लिए जीरो प्रीमियम है। यानी इसका GMP अभी फ्लैट बना हुआ है, जिसका मतलब है कि निवेशकों के बीच इसे लेकर फिलहाल बहुत उत्साह नहीं दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।