Rajputana Steel IPO: राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड के IPO में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। SEBI की सख्ती के बाद कंपनी को अपने IPO के अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीखों को आगे बढ़ाना पड़ा है। इसके साथ ही निवेशकों को SEBI के निर्देश पर अपने आवेदन वापस लेने का मौका भी दिया गया है।
SEBI ने पाया कि राजपूताना स्टेनलेस ने IPO के प्रमोशन के लिए कुछ व्यक्तियों और संस्थाओं को 'अनसोलिसिटेड' यानी बिना मांगे ईमेल और वीडियो सामग्री भेजी थी। नियामक के नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद, SEBI ने कंपनी को निवेशकों को उनके द्वारा लगाई गई बोलियों को वापस लेने का मौका देने का निर्देश दिया है।
कंपनी ने एक सार्वजनिक विज्ञापन के जरिए नई तारीखों की घोषणा की है:
आवेदन वापस लेने का विंडो: निवेशक 12 मार्च, 13 मार्च और 16 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अपने ब्रोकर या UPI के जरिए अपने आवेदन वापस ले सकते हैं।
अलॉटमेंट की तारीख: जो बोलियां वापस नहीं ली जाएंगी, उन्हें बरकरार माना जाएगा। अब शेयरों का अलॉटमेंट 17 मार्च को होगा।
रिफंड और क्रेडिट: असफल आवेदकों को रिफंड 18 मार्च से शुरू होगा और उसी दिन सफल आवेदकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।
लिस्टिंग: कंपनी के शेयर अब 19 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस
भले ही रिटेल निवेशकों ने इसमें कम दिलचस्पी दिखाई, लेकिन संस्थागत खरीदारों (QIBs) और गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के दम पर यह IPO 1.12 गुना सब्सक्राइब हुआ था:
अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका
जैसा कि कंपनी ने घोषणा की है, राजपूताना स्टेनलेस IPO का अलॉटमेंट 17 मार्च को फाइनल होगा। आप घर बैठे नीचे दिए गए आसान तरीकों से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
1. रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर
ग्रे मार्केट का क्या हाल है?
शेयरों की लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में भी सुस्ती है। फिलहाल राजपूताना स्टील का GMP केवल ₹1.5 चल रहा है। यानी अगर यही हाल रहा तो शेयर अपने ₹122 के इश्यू प्राइस से करीब 1.23% ऊपर यानी ₹123.5 पर लिस्ट हो सकते हैं। निवेशको को इस आईपीओ से कुछ खास मुनाफा होते नजर नहीं आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।