Rategain Travel Technologies के शेयरों की कमजोर लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 15% नीचे लिस्ट हुआ शेयर

Rategain Travel Technologies के शेयरों का इश्यू प्राइस 425 रुपए था और इसका सब्सक्रिप्शन 17.41 गुना हुआ था

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 10:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rategain Travel Technologies का इश्यू 17.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Rategain Travel Technologies Share Price: ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी Rategain Travel Technologies के शेयरों की एंट्री शेयर बाजार में कमजोर हुई है। 17 दिसंबर को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 15% नीचे हुई है।

BSE पर Rategain Travel Technologies के शेयर 364.80 रुपए पर लिस्ट हुए हैं जबकि इश्यू प्राइस 425 रुपए था। वहीं NSE पर इसके शेयर 360 रुपए पर खुले थे।

Rategain Travel Technologies का इश्यू 17.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी का इश्यू 7 दिसंबर को खुला और 9 दिसंबर को बंद हुआ था। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 42.04 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का रिजर्व हिस्सा 8.42 गुना भरा। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स ने 8.08 गुना बोली लगाई थी। जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में 1.37 गुना बोली लगी थी।


आज आईटी स्टॉक दिखा सकते हैं अपना दम, इन 8 स्टॉक्स पर रहे नजर, इंट्राडे में करा सकते हैं जोरदार कमाई

हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल इंडस्ट्री में देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) कंपनी Rategain Travel Technologies ने 1335.74 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। इसमें फ्रेश ऑफर 375 करोड़ रुपए का था और बाकी ऑफर फॉर सेल (OFS) था। ऑफर फॉर सेल में इनवेस्टर और कंपनी के प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेच रहे थे।

कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल RateGain UK का कर्ज चुकाने में करेगी। यह सिलिकॉन वैली बैंक की एक सब्सिडियरी है और DHISCO के अधिग्रहण के डेफर्ड कंसिडरेसन के लिए पेमेंट करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।