Reddit IPO: यह सोशल मीडिया कंपनी लाएगी ₹6,100 करोड़ का IPO, यूजर्स के लिए भी 8% हिस्सा आरक्षित

Reddit IPO: सोशल मीडिया कंपनी रेडिट इंक (Reddit Inc) खुद को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी में है। कंपनी ने बताया कि वह अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPOs) आईपीओ से करीब 74.8 करोड़ डॉलर (करीब 6190 करोड़ रुपये) जुटाने की तैयारी में है। यह इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 12:50 PM
Reddit IPO: रेडिट की कुल वैल्यूएशन करीब 5.4 अरब डॉलर आएगी

Reddit IPO: सोशल मीडिया कंपनी रेडिट इंक (Reddit Inc) खुद को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी में है। कंपनी ने बताया कि वह अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPOs) आईपीओ से करीब 74.8 करोड़ डॉलर (करीब 6190 करोड़ रुपये) जुटाने की तैयारी में है। यह इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। आईपीओ में कंपनी के कुछ मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचकर बाहर भी निकलेंगे। सोशल मीडिया कंपनी ने सोमवार को एक फाइलिंग में कहा कि, Reddit और उसके शेयरधारक 31 से 34 डॉलर प्रति शेयर के भाव से करीब 2.2 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। इनमें से लगभग 1.53 मिलियन शेयर कंपनी की ओर से बेचे जाएंगे। वहीं बाकी शेयर निवेशकों की ओर से बेचे जाएंगे, जो Reddit के कर्मचारी भी हैं।

34 डॉलर प्रति शेयर के ऊपरी भाव पर रेडिट की कुल वैल्यूएशन करीब 5.4 अरब डॉलर आएगी। वहीं एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन और प्रतिबंधित शेयर को पूरी तरह शामिल करने के बाद यह वैल्यूएशन करीब 6.4 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

IPO शेयरों का लगभग 8% उन रेडिट यूजर्स और मॉडरेटरों के लिए अलग रखा जाएगा, जिन्होंने 1 जनवरी से पहले अपने खाते बनाए हैं। साथ ही बोर्ड के सदस्यों और कुछ कर्मचारियों और डायरेक्टरों के दोस्तों और परिवार के लिए भी शेयरों को आरक्षित रखा जाएगा। ब्लूमबर्ग न्यूज ने एक रिपोर्ट में बताया था कि इन आरक्षित रखे शेयरों पर लॉकइन अवधि का नियम लागू नहीं होगा। इसका मतलब है कि इन्हें शेयरों का पाने वाले निवेशक उन्हें लिस्टिंग के पहले दिन से बेचने के लिए स्वतंत्र हैं।


इस IPO के लीड मैनेजर, मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक, जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी और बैंक ऑफ अमेरिका है। Reddit ने अपने शेयरों को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराने की योजना बनाई है। इन शेयरों का सिंबल 'RDDT' होगा। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रेडिट का आईपीओ 20 मार्च को खुल सकता है।

कंपनी का इरादा 20 मार्च को आईपीओ की कीमत निर्धारित करने और अगले दिन कारोबार शुरू करने का है। Reddit के एक प्रतिनिधि ने समय पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

2 साल से IPO की तैयारी में थी कंपनी

बता दें कि रेडिट ने सबसे पहले साल 2021 में अपना IPO लाने के लिए आवेदन दिया था। कंपनी ने उस साल करीब 10 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर फंड जुटाए थे और आईपीओ में उसका वैल्यूएशन करीब 15 अरब डॉलर तक जा सकता था। हालांकि इसके बाद शेयर बाजारों में आए भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए कंपनी ने अपना IPO प्लान टाल दिया था।

यह भी पढ़ें- माधबी पुरी बुच ने प्री-IPO ग्रे मार्केट में एक्टिविटी बढ़ने को चिंताजनक बताया, कहा-यह एक पेचीदा समस्या है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।