सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit ने शुरू की IPO लाने की तैयारी, एक्सचेंज के पास जमा कराए डॉक्यूमेंट

Reddit ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास IPO से जुड़े डॉक्यूमेंट जमा कराए हैं

अपडेटेड Dec 16, 2021 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Reddit ने शुरू की IPO लाने की तैयारी

Reddit IPO: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी शुरू कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास IPO से जुड़े डॉक्यूमेंट जमा कराए हैं।

Reddit ने बताया कि प्रस्तावित आईपीओ का साइज और उसका प्राइस बैंड अभी तय नहीं किया गया है। Reddit ने साथ ही यह भी बताया कि वह अभी अमेरिकी कानूनों के मुताबिक इस आईपीओ के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ भी बात नहीं कर सकते हैं।

हालांकि मार्केट में काफी समय से Reddit के आईपीओ को लेकर अटकलें रही हैं। इससे पहले अगस्त में कंपनी ने एक फंडिंग राउंड के दौरान 10 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 70 करोड़ डॉलर जुटाए थे। इस दौरान कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसे 2021 की जून तिमाही में विज्ञापनों से 10 करोड़ डॉलर की कमाई हुई है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से करीब 200 पर्सेंट अधिक है।


Reliance Industries मोतीलाल ओसवाल वेल्थ क्रिएटर्स की लिस्ट में रही टॉपर, जानिए दूसरी कंपनियों का क्या रहा हाल

Reddit ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि साल 2021 तक अपने कर्मचारियों की संख्या दोगुना बढ़ाकर 1,400 करना चाहती है।

Reddit को 2005 में शुरू किया था। अगस्त में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म के डेली यूजर्स की संख्या करीब 5.2 करोड़ है और इस पर 1 लाख से अधिक एक्टिव सब-रेडिट पेज हैं। बता दें कि रेडिट के अलावा एक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Quora भी 2022 में अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।