Regreen Excel EPC India IPO: रीग्रीन-एक्सेल ईपीसी इंडिया अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ में फ्रेश शेयर के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। आईपीओ के तहत 350 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 1.14 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री OFS के जरिए होगी।
Regreen Excel EPC India IPO से जुड़ी डिटेल
OFS के हिस्से के रूप में संजय श्रीनिवासराव देसाई, तुषार वेदु पाटिल, अलीमुद्दीन अमीनुद्दीन सैय्यद, किरण सुधाकर गावली, रोकेश लुइस मस्कारेनहास और सागर सतीश राउत द्वारा शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों और कुछ उधारों के री-पेमेंट या प्री-पेमेंट के लिए करेगी। इसके अलावा, बैंक गारंटी प्राप्त करने के उद्देश्य से मार्जिन मनी जरूरतों के फंडिंग के लिए फंड का उपयोग किए जाने का प्रस्ताव है।
IIFL सिक्योरिटीज और ICICI सिक्योरिटीज इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। लिंक इनटाइम इस इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार है। कंपनी के शेयरों को NSE और BSE दोनों पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। कंपनी इथेनॉल, डिस्टिलरी, बायोफ्यूल, सीबीजी, शुगर और कोजेनरेशन, और जेडएलडी सिस्टम और रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री में काम करती है। कंपनी के पास पुणे और गाजियाबाद में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं।